View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति सुरेंद्र कुमार शर्मा की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफना दिया। इसके बाद बाथरूम का फर्श दोबारा बनवाकर उस पर टाइलें लगवा दीं। हैरानी की बात यह है कि महिला करीब 45 दिनों तक उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती रही और परिवार व पुलिस को पति के लापता होने की कहानी सुनाती रही।

जांच के दौरान भी महिला पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज देखती रही और रोने का नाटक करती रही। हालांकि उसके व्यवहार पर बड़े भाई (जेठ) अनिल शर्मा को शक हुआ। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर कोई परेशानी है तो वह साथ देंगे। इसके बाद महिला ने कथित तौर पर हत्या की बात स्वीकार कर ली।

महिला की निशानदेही पर पुलिस ने बाथरूम का फर्श तुड़वाया, जहां से केवल कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने अवशेषों को फोरेंसिक जांच और डीएनए परीक्षण के लिए भेज दिया है।

पूछताछ में महिला ने दावा किया कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसी वजह से उसने कथित तौर पर खीर में 18 से अधिक नींद की गोलियां मिलाकर पति को खिला दीं, जिससे उसकी मौत हो गई।

महिला ने बताया कि घटना के बाद उसने अपने जेठ को फोन कर राजस्थान से बुलाया, लेकिन उन्हें घर के अंदर नहीं आने दिया। उसने दोनों बेटियों और सास को घर से दूर बुलाकर जेठ के साथ भेज दिया। इसके बाद शव को कमरे से घसीटकर बाथरूम में ले गई, गड्ढा खोदकर दफना दिया और कुछ दिनों बाद मजदूर बुलाकर वहां नया फर्श बनवा दिया।

बाद में उसने पति के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई और पुलिस के साथ उसकी तलाश का नाटक करती रही।मृतक सुरेंद्र कुमार शर्मा मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे और आगरा में पत्नी, दो बेटियों और मां के साथ रहते थे।फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट, डीएनए जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर श्री कुमार मेडिकल

|

|

|

चंडीगढ़ के सेक्टर-38 वेस्ट स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के भार्गव कैंप में पुलिस और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बीती रात बोलेरो गाड़ी चला

|

|

|

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बहने वाली रावी नदी का जलस्तर बढ़ने

|

|

|

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब की चर्चित गायिका रितु नूरां और

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क