ख़बरिस्तान नेटवर्क : फरीदकोट से एक ऐसा मामला सामने आया है, मानवता को शर्मसार कर दिया है। दरअसल एक ASI ने 5 साल की 5 बच्ची को तपती गर्मी में हाथ-पैर बांधकर गेट के बाहर बांध दिया। इसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। जिसमें बच्ची रो-रो कर कह रही है उसे मम्मी के पास जाना है।
लोगों ने वीडियो बनाकर की वायरल
वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची के हाथ-पैर पर रस्सी बांधी हुई है और वह ज़ोर-ज़ोर से रो रही है। जिसकी आवाज़ सुनकर आस-पास के पड़ोसी बच्ची के पास पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने बच्ची की रस्सी खोली और पूछा कि उसके साथ ऐसा किसने और क्यों किया है।
वीडियो पर SSP ने लिया एक्शन
जिसके जवाब में बच्ची ने कहा कि मुझे दादी ने मारा और बांधा है। मुझे बस अपनी मम्मी के पास जाना है। मोहल्ला निवासियों ने इसकी वीडियो वायरल कर दी। वायरल वीडियो पर फरीदकोट की एसएसपी प्रज्ञा जैन ने एक्शन लेते हुए ASI सरबजीत कौर को तुरंत सस्पेंड कर दिया है।
बच्ची को छोड़ माता-पिता पुर्तगाल में बसे
वहीं इस मामले पर डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्ची के माता-पिता पुर्तगाल गए हुए हैं। वो वहीं सेटल हो रखे हैं। महिला ASI ही उसकी देखभाल कर रही थी। मंगलवार को बच्ची इधर-उधर घूमकर शरारत कर रही थी। जैसे ही दादी ने उसे ऐसा करने से रोका तो वो नहीं मानी। इससे नाराज ASI सरबजीत कौर बच्ची को गेट से बांध दिया और काफी देर धूप में तड़पता छोड़ दिया।