ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर वेस्ट हलके में एक्साइज और पुलिस ने मिलकर राजू चौहान के घर पर रेड की। इस दौरान भारी मात्रा शराब की 50 पेटियां बरामद की गई हैं। जिसके बाद पुलिस ने राजू चौहान को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई। इस दौरान पुलिस के एसपी, एसीपी और एसएचओ मौजूद रहे।
गुप्त सूचना के आधार पर रेड की
एक्साइज विभाग के अधिकारी मनजीत सिंह और एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि नाखा वाले बाग मधुबन कालोनी में गुप्त सूचना के आधार पर घर पर रेड की गई। इस दौरान भारी मात्रा में शराब घर में स्टोर की हुई थी। पहले भी कई बार चैकिंग की जा चुकी है, लेकिन आज भारी मात्रा में विस्की की पेटियां बरामद की गई। रेड के दौरान मौके से 50 से 60 पेटियां बरामद की गई। राजू चौहान को मौके से गिरफ्तार किया गया।
रिहायशी इमारत में हो रहा था गलत काम
इस दौरान जांच में पाया गया कि रिहायशी इमारत को गलत कामों में राजू इस्तेमाल कर रहा था। जिसके बाद नगर निगम की टीम को भी सूचना दी गई। मौके पर नगर निगम की टीम घटना स्थल का जायजा लेकर गई है। जिसके बाद नगर निगम की टीम की ओर से भी बनती कार्रवाई की जाएगी। जांच में सामने आया है कि राजू के पहले भी मामले दर्ज है और उसकी भी जांच की जा रही है।