ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में बैसाखी के त्योहार को लेकर अलग-अलग जिलों से संगत श्री आनंदपुर साहिब जा रही है। पर इस दौरान जालंधर से जा रही संगत पर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक देर रात कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब के बीच गोलियां चली हैं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
फायरिंग के बाद मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक जालंधर की संगत पर अचानक कुछ हमलावरों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज़ सुनकर वहां पर मौजूद बाकी संगत में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस घटना ने श्री आनंदपुर साहिब जा रही संगत में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इस घटना के बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन भी काफी ज्यादा एक्टिव हो गया है।