ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के पक्खोवाल रोड पर दाद गांव के पास एक तेज रफ्तार थार हादसे का शिकार हो गई। दरअसल थार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और उसके बाद फिर पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि थार के टायर गाड़ी से टूट कर अलग हो गए। इस हादसे में 2-3 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं, जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
काफी ज्यादा रफ्तार में थी थार
घटना के दौरान मौजूद लोगों का कहना है कि थार की रफ्तार काफी तेज थी। थार चला रहे ड्राइवर से वह कंट्रोल नहीं हुई और वह बेकाबू होते हुए डिवाइडर से टकराते हुए बीच सड़क पर पलट गई। जिसके बाद लोगों ने गाड़ी में सवार घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के कारण सड़क पर जाम भी लग गया था।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान लेने की कोशिश की जा रही है, ताकि हादसे के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।