View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर के रामामंडी चौक पर देर रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दौरान एक्टिवा पर सवार पिता-पुत्र को फगवाड़ा जा रही स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों कई मीटर तक सड़क पर घसीटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

ड्राइवर को नींद आने के कारण हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, घायल पिता का नाम अनिल बताया जा रहा है, जो अपने बेटे के साथ रामामंडी से जालंधर कैंट की ओर जा रहा था। उसी दौरान अमृतसर एयरपोर्ट से फगवाड़ा की ओर जा रही स्विफ्ट कार के ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार एक्टिवा को घसीटते हुए रामामंडी चौक से कैंट रेलवे स्टेशन तक ले गई। हादसे में एक्टिवा कार के नीचे फंसकर जल उठी। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर कार को रुकवाया और घायलों को बाहर निकाला।

दोनों की हालत गंभीर, ड्राइवर को पकड़ा

हादसे के बाद कार में सवार यात्री मौके से फरार हो गए, जबकि स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया। उसने बताया कि वह मिस्त्री और ठेकेदार है और अमृतसर एयरपोर्ट से एक व्यक्ति को फगवाड़ा छोड़ने जा रहा था, लेकिन नींद आने की वजह से यह हादसा हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

घायलों को तुरंत रामामंडी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने स्विफ्ट कार और एक्टिवा को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी की लगातार मुश्किलें बढ़ती

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीज़ल को लेकर लिमिट तय

|

|

|

जालंधर। Enforcement Directorate ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में एक बार फिर से स्कूलों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी

|

|

|

अमृतसर के रईया कस्बे में रविवार शाम एक टाइल्स शोरूम

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क