ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में एक बार फिर एक महिला ने अपने बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक मानसा में गुरुद्वारा साहिब के पास महिला ने 3 बच्चों की हत्या करने के बाद खुद अपनी जान दे दी। महिला की पहचान संदीप कौर (35) कौर के रूप में हुई है। जबकि बच्चों की पहचान खुशप्रीत (12), विश्वास सिंह (डेढ़ साल) और बेटी सुमनदीप (7) के रूप में हुई है।
वीरवार दोपहर को हुई घटना
यह घटना वीरवार दोपहर करीब 12 बजे हुई, लेकिन इसका पता शाम को तब चला जब महिला का एक रिश्तेदार उसके घर पहुंचा। संदीप कौर का शव पंखे से लटक रहा था को वहीं बच्चों के शव बेड पर पड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
संदीप कौर किराए के मकान में रहती थी और उसके पति निक्का सिंह की 4 साल पहले ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद मानसा के सिटी 2 पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत वहां पहुंची। जिसके बाद चारों डेडबॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाईं। पुलिस इसकी वजह की जांच के लिए परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।
एक हफ्ते में दूसरा ऐसा मामला
आपको बता दें कि पंजाब में एक हफ्ते में दूसरा ऐसा मामला है, जहां महिला ने अपने बच्चों को मार डाला है। इससे पहले मोहाली की महिला ने रोपड़ में अपने 3 बच्चों को नहर में फेंक दिया और उसके बाद खुद भी छलांग लगा दी। हालांकि लोगों ने महिला को बचा लिया। पर इसमें तीनों बच्चों की मौत हो गई।