ख़बरिस्तान नेटवर्क : बिहार के सहरसा जिले में एक स्कूल में वीरवार को मिड डे मील खाने के कारण 250 से ज्यादा बच्चों की अचानक सेहत खराब हो गई। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने लगे। जिसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बच्चों को दाल-चावल दिया गया था
बताया जा रहा है कि स्कूल में मिड डे मील के दौरान बच्चों को दाल और चावल परोसा गया था। मिड-डे मील खान के कुछ देर बाद ही कई बच्चों के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। वहीं कुछ बच्चों को उल्टी भी आने लगी और कईयों की हालत बेहद गंभीर हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
मील में ज़हरीला सांप गिरा था- परिजनों का आरोप
वहीं इस घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मिड-डे मील में जहरीला सांप गिरने के कारण बच्चों की सेहत खराब हुई है।
हालांकि प्रशासन ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रशासन का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं।
सिविल सर्जन डॉ. राजनारायण प्रसाद ने बताया कि पहली नज़र में मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है और अधिकांश बच्चे खतरे से बाहर हैं।