ख़बरिस्तान नेटवर्क : टाइम मैगज़ीन ने साल 2026 में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में एक्टर रणबीर कपूर, शेफ विकास खन्ना और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को शामिल किया गया है। हालांकि इस लिस्ट में पीएम मोदी की जगह नहीं बन पाई है।
नेपाल के पीएम को भी मिली जगह
साल 2026 की टाइम मैगज़ीन की लिस्ट में डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, बेंजामिन नेतन्याहू, पोप लियो शामिल है। वहीं इन दिग्गज लीडरों के बीच में नेपाल के पीएम बालेन शाह और बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान जैसे लीडर जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
पिछले साल एक भी भारतीय शामिल नहीं था
टाइम मैगजीन की 2025 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी में किसी भी भारतीय को शामिल नहीं किया गया था। तब 21 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था, जब लिस्ट में कोई भारतीय नहीं था।
हर जारी होती है प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट
TIME मैगज़ीन हर साल मनोरंजन, तकनीक, वित्त, खेल, एक्टिवज्म और अकादमिक क्षेत्रों के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी करती है। इस लिस्ट में शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, नरेंद्र मोदी, दीपिका पादुकोण और महात्मा गांधी भी शामिल हो चुके हैं।