ख़बरिस्तान नेटवर्क : असम के जोहराट में रौरिया इंडियन एयरबेस पर हुए भारतीय वायुसेना के प्लेन क्रैश में बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 5 जवान शहीद हो गए हैं।
हादसे में 5 जवान शहीद
इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं। एक को-पायलट घायल हो गया है।
लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था। हादसे के बाद उसमें आग लग गई और दो हिस्से में टूट गया। जिस कारण 5 जवान शहीद हो गए हैं।
IAF ने दिए जांच के आदेश
वहीं इस हादसे पर इंडियन एयरफोर्स का बयान भी सामने आया है। इंडियन एयरफोर्स ने कहा कि उन्होंने इस मामले में इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं।