ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के जंडियाला गुरु में एक घर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की चैकिंग कर रही है।
रविवार रात 12 बजे चलाई गोलियां
जानकारी देते हुए कुलवंत सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। जैसे ही घर के बाहर से निकले तो देखा कि हमलावर मौके से फरार हो गए थे। हालांकि हमारी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। पुलिस को घटना के बारे में बता दिया गया है।
स्थानीय लोगों को आ रहे हैं फिरौती के कॉल
वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में फिरौती मांगने के लिए लगातार फोन कॉल आ रहे हैं। उनका कहना है कि रकम न देने वालों के घरों और दुकानों पर फायरिंग की घटनाएं भी सामने आई हैं।
इसके अलावा, नगर परिषद चुनावों के दौरान कई उम्मीदवारों और उनके परिवारों को विदेशी नंबरों से कथित तौर पर धमकी भरे फोन आने की शिकायतें भी मिली थीं।