ख़बरिस्तान नेटवर्क : विजिलेंस ने पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टोलरेंस अपनाई हुई है। इस सिलसिले में लुधियाना में विजिलेंस ने थाना डिवीजन 4 के SHO गुरजीत सिंह को रंगे हाथ 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस की टीम उन्हें अपने साथ ले गई है।।
महिला से 30 हजार रुपए की मांगी थी रिश्वत
जानकारी के मुताबिक SHO गुरजीत सिंह ने महिला से 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत विजिलेंस को की। विजिलेंस ने SHO के खिलाफ ट्रैप लगाया था। जैसे ही महिला उन्हें 18 हजार रुपए की रिश्वत देने लगी तो विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद थाने में हड़कंप मचा हुआ है।