View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर में लगातार बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोढल चौक के पास देर रात जोमैटो डिलीवरी बॉय से हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश नकदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए, जबकि पीड़ित युवक घायल हो गया।

6 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, किशनपुरा निवासी राजन शर्मा जोमैटो में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता है। देर रात करीब 12:30 बजे वह ड्यूटी खत्म कर सोढल मार्ग से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सोढल चौक के नजदीक दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवकों ने उसे घेर लिया।

आरोपियों ने तेजधार हथियार उसकी गर्दन पर रखकर जान से मारने की धमकी दी और उसका बैग छीन लिया। जब तुरंत नकदी नहीं मिली तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित के मुताबिक, उसने अपनी मेहनत की कमाई के 2000 रुपए मोबाइल कवर के पीछे छुपाकर रखे थे, जो तलाशी के दौरान आरोपियों को मिल गए। इसके साथ ही बदमाश उसका मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद दहशत में आए पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना नंबर-8 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर छिड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सतलुज को लेकर मामला थमने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला में एक महिला ने अपने तीन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बठिंडा से एक दर्दनाक घटना सामने आई

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने देर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क