ख़बरिस्तान नेटवर्क : इंग्लैंड में पंजाबी नौजवान की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 26 साल के गुरभेज सिंह के रूप में हुई है जो तरनतारन के महिंदीपुर गांव का रहने वाला था। घटना की जानकारी उसके साथ रहने वाले पंजाबी युवकों ने मृतक के परिजनों को दी। जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
3 बहनों का इकलौता भाई था
जानकारी के गुरभेज सिंह अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था, करीब चार साल पहले रोज़गार के लिए इंग्लैंड गया था। वह वहां अपने गांव और अन्य पंजाबी युवकों के साथ काम करता था। बुधवार इंग्लैंड के साउथहॉल शहर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर गुरभेज सिंह की हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
इस घटना के बाद गांव महिंदीपुर में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से मांग की है कि गुरभेज सिंह का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि परिवार अपने इकलौते बेटे का अंतिम संस्कार अपने पैतृक गांव में कर सके।