View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

कनाडा में भारतीय नागरिकों, खासकर अंतरराष्ट्रीय छात्रों के डूबने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए भारत सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। टोरंटो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास (Consulate General of India) ने भारतीय नागरिकों के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।

दूतावास ने सभी भारतीयों से झीलों, नदियों, समुद्र तटों और अन्य जल स्रोतों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। हाल के दिनों में पानी से जुड़े हादसों में भारतीय समुदाय के लोगों की मौत पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए दूतावास ने कहा है कि नागरिक, विशेषकर अंतरराष्ट्रीय छात्र, जलाशयों के आसपास घूमते समय सतर्क रहें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

एडवाइजरी में स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सभी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है। साथ ही जहां आवश्यक हो या स्थानीय अधिकारियों द्वारा सुझाव दिया जाए, वहां लाइफ जैकेट पहनने पर भी जोर दिया गया है।

इस बीच टोरंटो स्थित भारतीय कांसुलेट ने कनाडा में रह रहे भारतीयों को बढ़ती स्पूफिंग और फर्जी कॉल्स को लेकर भी चेतावनी जारी की है। दूतावास के अनुसार कुछ लोगों को वीजा, स्थायी निवास (PR), इमिग्रेशन स्टेटस और नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी वाली कॉल्स आ रही हैं।

कांसुलेट ने स्पष्ट किया है कि ठग खुद को भारतीय दूतावास या कांसुलेट का अधिकारी बताकर लोगों को निशाना बना रहे हैं, जबकि इन कॉल्स का दूतावास से कोई संबंध नहीं है। भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे ऐसी संदिग्ध कॉल्स का जवाब न दें और किसी भी स्थिति में अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करें।दूतावास ने कहा है कि सतर्कता और जागरूकता ही ऐसे हादसों और साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के युवा क्रिकेटर अर्जुन राजपूत का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि अकाली दल उप प्रधान परमबंस सिंह

|

|

|

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के

|

|

|

कपूरथला के फगवाड़ा में तैनात एसपी माधवी शर्मा के आवास

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के मॉडल टाउन में स्थित एक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केरल में 2026 का पहला निपाह वायरस

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क