View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्यभर में बारिश, तेज आंधी और कई इलाकों में ओलावृष्टि के चलते लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आंधी की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

गुरुवार को हुई रुक-रुक कर बारिश, ओले और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अब तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। हालांकि सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस अबोहर में रिकॉर्ड किया गया।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 जून तक पंजाब में मौसम इसी तरह बना रहेगा। इस दौरान लोगों को लू से राहत मिलेगी, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, बठिंडा और मानसा में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके अलावा पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

तेज आंधी के कारण कई जगहों पर नुकसान की घटनाएं भी सामने आई हैं। अमृतसर के जंडियाला गुरु में तेज हवाओं के चलते दो बाइक सवार सड़क पर गिर गए, जबकि एक दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पठानकोट में अमृतसर नेशनल हाईवे पर पेड़ गिरने से लंबा जाम लग गया।

खराब मौसम का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। तेज आंधी के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिसके कारण बिजली की मांग में 76 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। 10 जून को जहां बिजली की मांग 15,500 मेगावाट थी, वहीं गुरुवार शाम यह घटकर 3,603 मेगावाट रह गई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल मानसून की गतिविधियां आगे बढ़ रही हैं और पंजाब में मौसम सुहावना बना रहने की उम्मीद है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

कपूरथला के फगवाड़ा में तैनात एसपी माधवी शर्मा के आवास

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के मॉडल टाउन में स्थित एक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केरल में 2026 का पहला निपाह वायरस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ओमान के तट के निकट गुरुवार को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : सोशल मीडिया पर एक ऑडियो काफी ज्यादा

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क