View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को लेकर बड़ा संकट सामने आया है। पंजाब पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन (PPDA) ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर ईंधन की भारी कमी चल रही है, जिससे आम लोगों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह दोआबा ने मुख्य सचिव को भेजे पत्र में बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) के कई पंपों पर बार-बार ड्राई-आउट की स्थिति बन रही है। सप्लाई बाधित होने के कारण कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने लगा है।

एडवांस पेमेंट के बावजूद नहीं मिल रही नियमित सप्लाई
पत्र में कहा गया है कि डीलर समय पर एडवांस भुगतान और अन्य सभी शर्तें पूरी कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद तेल कंपनियां नियमित सप्लाई देने में असफल साबित हो रही हैं। इससे पेट्रोल पंप संचालकों को आर्थिक नुकसान और संचालन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रीमियम पेट्रोल खरीदने का लगाया आरोप
डीलर्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि कई जगह डीलरों पर महंगा प्रीमियम पेट्रोल खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि सामान्य पेट्रोल-डीजल की सप्लाई लेने से पहले प्रीमियम फ्यूल का इंडेंट भरने के लिए कहा जा रहा है, जिससे डीलरों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

सप्लाई प्रभावित होने के चलते कई इलाकों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। किसानों और आम लोगों में ईंधन खत्म होने का डर बना हुआ है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

सरकार से की तुरंत कार्रवाई की मांग
पंजाब पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि तेल कंपनियों को निर्देश जारी कर राज्य में पेट्रोल-डीजल की नियमित सप्लाई सुनिश्चित कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और बाजार में सामान्य स्थिति बहाल हो सके।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब की चर्चित गायिका रितु नूरां और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जर्मनी में 18 साल के पंजाबी नौजवान

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के डेराबस्सी में रामलीला ग्राउंड के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क