View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव ने वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों को प्रभावित किया है, जिसका सीधा असर देश में गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर पड़ रहा है। इसी बीच जालंधर के आम नागरिकों के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है।

अब रसोई के बजट पर दूध की कीमतों का बोझ भी बढ़ने वाला है। खालसा डेयरी वेलफेयर सोसाइटी ने जमशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद फैसला लिया है कि 1 अप्रैल से दूध की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी।

मजबूरी के कारण बढ़ाई कीमतें
मीटिंग के दौरान डेयरी मालिकों ने बताया कि वर्तमान में पशुओं की खल, बिनौला, तूड़ी और दलिए के रेट आसमान छू रहे हैं। पुराने रेट पर दूध बेचना अब डेयरी व्यवसाय के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है।

इस फैसले के बाद अब गाय का दूध 65 रुपये से बढ़कर 70 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा, जबकि भैंस का दूध 70 रुपये से बढ़कर 75 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही फैट रेट में भी एक रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 9.50 रुपये से बढ़ाकर 10.50 रुपये कर दिया गया है।

बाढ़ और पशुओं की कीमतों में उछाल बना कारण
डेयरी मालिकों के अनुसार, पिछले साल आई विनाशकारी बाढ़ ने पशुओं के चारे को भारी नुकसान पहुंचाया था, जिससे चारे की किल्लत पैदा हो गई और लागत बढ़ गई।

इसके अलावा, दुधारू पशुओं की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल आया है। जो भैंस पहले लगभग 1 लाख रुपये में मिल जाती थी, उसकी कीमत अब दोगुनी हो चुकी है। वहीं, गाय की कीमत भी 40 हजार से बढ़कर करीब 90 हजार रुपये तक पहुंच गई है। इन्हीं तमाम आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए सोसाइटी ने सर्वसम्मति से रेट बढ़ाने का फैसला लिया है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

वेनेजुएला में एक बार फिर आया भूकंपवेनेजुएला में कुदरत का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर देहात पुलिस ने गैंगस्टर डोनी बल्ल

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने जबरन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क