ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज पंजाब SC कमिशन के सामने पेश नहीं हुए। उनकी तरफ से वकील ने कमिशन के सामने बिट्टू का पक्ष रखा। इस दौरान कमिशन चेयरमैन की बिट्टू से बात भी करवाई गई। अब उन्हें 15 जून को दोबारा से तलब किया गया है।
वहीं इसके साथ ही कमिशन ने कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा और राजा वड़िंग को भी तलब किया गया है। दोनों नेताओं को पहले नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बावजूद इसके जब वह पेश नहीं हुए तो उन्हें तलब किया गया है।