ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर श्री कुमार मेडिकल में कैशियर जानकी दास हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टक गोल्डी ढिल्लों को स्पेन में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की मदद से पकड़ा गया है। गोल्डी ढिल्लों लगातार विदेश में बैठकर पंजाब में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। जल्द ही उसे अब भारत लाया जाएगा।
NIA की वाटेंड लिस्ट में शामिल है गोल्डी
गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों NIA की वाटेंड लिस्ट में शामिल है और उस पर 10 लाख रुपए का ईनाम भी रखा गया था। गोल्डी ढिल्लों को भारत लाने के बाद उसे चंडीगढ़ पुलिस प्रोडक्शन वारंट में ले जाएगी और जानकी दास मर्डर केस में पूछताछ करेगी।
साल 2022 में फरार हो गया था गोल्डी ढिल्लों
राजपुरा का रहने वाला गोल्डी ढिल्लों शुरुआत में मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रहा। बाद में उसने व्यापारियों से जबरन वसूली शुरू कर दी। साल 2022 में वह विदेश फरार हो गया। इसके बाद उसने विदेश में बैठकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर में अपना नेटवर्क मजबूत किया।