ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीज़ल को लेकर लिमिट तय कर दी है। जिसमें बाइक-स्कूटी जैसे टू-व्हीलर में सिर्फ 500 रुपए तक और गाड़ियों में 1500 रुपए तक ही पेट्रोल-डीज़ल भरवा सकते हैं। सेक्टर 17 के पंप पर जैसे ही ये पोस्टर लगे तो हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद प्रशासन भी तुरंत हरकत में आ गया।
पेट्रोल-पंप से हटवाए पोस्टर
प्रशासन ने तुरंत पेट्रोल पंप पर लगे पोस्टर को हटा दिया। इस मामले पर चंडीगढ़ के डीसी निशांत यादव का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से पेट्रोल-डीज़ल पर लिमिट लगाने के कोई ऑर्डर जारी नहीं किए गए हैं। सूचना मिलने के बाद पोस्टर को भी हटा लिया गया है। हम शहर के सभी पेट्रोल पंप ऑपरेटरों के संपर्क में हैं।
सिर्फ एक पंप पर लगे थे पोस्टर्स
चंडीगढ़ में करीब 86 पेट्रोल पंप हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लिमिट के पोस्टर अभी सिर्फ सेक्टर-17 स्थित पंप पर ही लगे थे। वहीं पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की डिमांड बढ़ गई है। 15 मई को ही पंजाब व अन्य राज्यों के साथ चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल के रेटों में बढोतरी हुई थी।