View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में मशहूर सूफी गायिका जोड़ी नूरां सिस्टर्स को लेकर विवाद तेज हो गया है। उनके पिता गुलशन मीर किडनी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट होना है। इसी बीच परिवार के भीतर विवाद खुलकर सामने आ गया है, जिसने अब तूल पकड़ लिया है।

गुलशन मीर के इलाज के दौरान ही नूरां सिस्टर्स, रितु नूरा और भाई साहिल के बीच विवाद गहरा गया। इस बीच साहिल ने एक ऑडियो क्लिप वायरल की, जिसमें उस्मान नाम के व्यक्ति पर धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

वायरल हो रही है दोनों की बातचीत
वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति गुलशन मीर की तस्वीर और स्कैन रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल न करने की अपील करता सुनाई देता है। वह दावा करता है कि उसे किसी ने इसके लिए नहीं कहा, बल्कि वह खुद यह अपील कर रहा है ताकि परिवार की छवि खराब न हो। इस पर साहिल प्रतिक्रिया देते हुए कहता है कि पिछले तीन साल से उनका घर भी प्रभावित हो रहा है, उसका क्या किया जाए।

साहिल ने व्यक्ति पर धमकी देने का आरोप लगाया
बातचीत के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस होती है और अंत में कॉल कट हो जाती है। साहिल का आरोप है कि बातचीत के दौरान उसे रिकॉर्डिंग शेयर करने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। वहीं एक अन्य वीडियो में साहिल ने कहा कि उसने संबंधित व्यक्ति को मिलने के लिए मैसेज भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

हाल ही में रितु नूरां ने मांगी थी मदद
हाल ही में रितु नूरां ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर स्कैन रिपोर्ट के जरिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की थी। इसके बाद कई कलाकार मदद के लिए आगे आए। हालांकि इसी के बाद विवाद और बढ़ता नजर आ रहा है। विवाद तब और बढ़ गया जब उस्मान द्वारा साहिल की एक लड़की के साथ तस्वीर को लेकर पोस्ट वायरल की गई। इसके बाद रितु नूरां साहिल और उनकी मां पुलिस थाने पहुंचे और उस्मान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद पुलिस ने कहा है कि उस्मान को जल्द थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

निजी जिंदगी की तस्वीरें साझा करना गलत
रितु नूरां ने कहा कि उनकी बहनें लंबे समय से काम कर रही हैं और अपनी पहचान बना चुकी हैं, लेकिन परिवार की स्थिति को लेकर गलत बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी की निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करना गलत है।

पिता के इलाज में पहले ही काफी पैसा खर्च हो चुका है और अब मदद के लिए लोगों से अपील करनी पड़ी। वह पिछले चार महीनों से अपनी बहनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर में ईस्टवुड के सामने एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में एक बार फिर से स्कूलों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल

|

|

|

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की मार्च रिपोर्ट में

|

|

|

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ,

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी लगातार बढ़ रही है। पहली

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी का बर्थडे

|

|

|

पंजाब में 24 अप्रैल को किया जाएगा BlackOutपंजाब में इमरजेंसी

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क