ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर गांव लदड़ा अड्डे के पास बाइक पर मलसियां से नकोदर आ रहे तीन दोस्तों की खड़ी पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई।
इस हादसे में 16 साल के हरजोत सिंह और 23 साल के गुरदीप सिंह के ही मौत हो गई, जबकि 17 साल का हरदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले नकोदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया गया। जहां उसका ईलाज चल रहा है।
ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बिना देखे हाईवे पर ट्रॉली हाईवे पर चढ़ा दी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पीछे से टकरा गई। हरजोत 12वीं का छात्र था और गुरदीप को 10 दिन बाद यूके जाना था, उसका वीजा क्लियर हो गया था। तीनों युवक अच्छे दोस्त सहपाठी और कबड्डी खिलाड़ी थे।
भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने पकड़ा
वहीं, हादसे के बाद भागते ट्रैक्टर चालक को राहगीरों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नकोदर में रखवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।