No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। कलमाड़ी पिछले काफी समय से बीमार थे और उनका दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में ईलाज चल रहा था। पर 6 जनवरी मंगलवार सुबह साढ़े 3 बजे उनका निधन हो गया। सुरेश कलमाड़ी का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे उनके शहर पुणे में किया जाएगा।

6 बार रह चुके हैं सांसद
सुरेश कलमाड़ी 6 बार सांसद रह चुके हैं। 1982, 1986 और 1992 में वह राज्यसभा सांसद रहे चुके थे। इसके बाद 1996, 2004 और 2009 में वह लोकसभा सांसद बने। 1996 से लेकर 2012 तक वह इंडियन ऑलंपिक एसोसिएशन के प्रेजिडेंट रहे।

कॉमनवेल्थ खेल घोटाले में जुड़ा नाम
सुरेश शामराव कलमाड़ी का जन्म 1 मई 1944 को हुआ था। कलमाड़ी पुणे लोकसभा सीट से 3 बार सांसद चुने गए। राजनीति के साथ-साथ वे खेल प्रशासन के लिए भी जाने जाते रहे। भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष थे। 2010 में दिल्ली में हुए ग्लोबल इवेंट कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के चेयरमैन भी थे। कलमाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण विवादों में भी घिरे रहे। CWG कॉन्ट्रैक्ट्स को लेकर 15 साल तक केस चला।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

पंजाब के फाजिल्का में 10 मई को बिजली कट लगने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आम आदमी पार्टी के कैबिनेट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : न्यूज़ीलैंड की कोर्ट ने 3 पंजाबियों को

|

|

|

Jalandhar में आज दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान एटीएस ने एक बड़े सुरक्षा खतरे

|

|

|