Punjab में बेअदबी के मामलों को लेकर अब सख्त कानून लागू हो गया है। राज्यपाल Gulab Chand Kataria ने इस बिल पर साइन कर दिए हैं, जिसके बाद इसे कानूनी रूप मिल गया है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि यह कानून स्री Guru Granth Sahib जी की बेअदबी रोकने के लिए बनाया गया है।
नए कानून के अनुसार, बेअदबी करने पर उम्रकैद तक सजा और 5 लाख से 25 लाख रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है। यह अपराध अब गैर-जमानती और संज्ञेय होगा, यानी पुलिस बिना नोटिस के गिरफ्तारी कर सकती है और जमानत आसानी से नहीं मिलेगी।
अगर कोई मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ऐसा करता है, तो उसके गार्जियन को भी सजा दी जा सकती है। सरकार इसे लागू करने के लिए जल्द गजट नोटिफिकेशन जारी करेगी।
कांग्रेस नेता Partap Singh Bajwa ने इस कानून का स्वागत किया, लेकिन साथ ही कहा कि जब तक पुराने मामलों में कार्रवाई नहीं होती, तब तक कानून का असर सीमित रहेगा।
नए कानून में पवित्र ग्रंथ को नुकसान पहुंचाना, अपमान करना, गलत जगह रखना, चोरी करना, नशा करना या सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करना इन सभी को बेअदबी माना जाएगा।
हालांकि यह कानून फिलहाल सिर्फ स्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पर ही लागू होगा। अन्य धर्मों के पवित्र ग्रंथों के लिए अलग कानून बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।पंजाब में 2015 के Bargari sacrilege incidents के बाद से यह मुद्दा काफी संवेदनशील बना हुआ है, जिस कारण सरकार ने अब सख्त कदम उठाया है।