View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के वेस्ट हलके से गोली चलने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बस्ती शेख के उजाला नगर इलाके में एक 21 साल युवक ने खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।

भाजपा पार्षद का रिश्तेदार है घायल युवक
जानकारी के मुताबिक घायल युवक भाजपा पार्षद मनजीत सिंह टीटू का रिश्तेदार है। बताया जा रहा है कि युवक पार्षद के भांजे का बेटा है। घटना की सूचना मिलते ही पार्षद खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

कारोबार में नुकसान बना परेशानी की वजह
पार्षद मनजीत सिंह टीटू ने बताया कि युवक पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा था। कारोबार में लगातार हो रहे नुकसान के कारण वह मानसिक तनाव में था। बुधवार सुबह फोन पर सूचना मिली कि उनके भांजे का बेटा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली चलने की यह घटना आत्महत्या की कोशिश है या इसके पीछे कोई और वजह है। हथियार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के शाहकोट के गांव कनियां कलां

|

|

|

केंद्र सरकार ने सिरप की बिक्री से जुड़े नियमों में

|

|

|

नई दिल्ली में NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का अब अधिकारिक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री अकाल तख्त साहिब में सोमवार को

|

|

|

अमेरिका के कैलिफोर्निया में बड़ा विमान हादसा हो गया। अमेरिकी

|

|

|

पंजाब पुलिस में 3,298 कांस्टेबल (जिला एवं आर्म्ड कैडर) भर्ती-2026

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क