ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के ताजपुर रोड पर स्कूटी से जा रहा परिवार खुले गटर में गिर गया। जैसे ही राहगीरों ने देखा तो वह तुरंत परिवार की मदद के लिए दौड़े। इस दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत के साथ गटर में गिरे परिवार को निकाला। वहीं छोटी बच्ची को गटर से निकालते की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। गनीमत रही कि किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो
वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार स्कूटी से जा रहा था, इस दौरान रास्ते में काफी जलभराव था, जलभराव के कारण परिवार को आगे खुला गटर दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद पूरा बच्ची समेत परिवार ही उसमें जा गिरा। राहगीरों ने बिना देरी किए सभी को गटर से सुरक्षित निकाला। लोगों की मुस्तैदी के कारण बड़ा हादसा टल गया।
लोगों में भारी रोष, प्रशासन पर सवाल
घटना के बाद लोगों और चश्मदीदों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए बताया कि इलाके में डेयरियों का गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। पानी इतना ज्यादा होता है कि सड़क के गड्ढों और गटर का बिल्कुल पता नहीं चलता, जिससे यहां रोजाना ऐसे हादसे होते रहते हैं।