ख़बरिस्तान नटेवर्क : लुधियाना में शिवसेना चेयरेमैन राजीव टंडन पर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ यह FIR दर्ज की है। हालांकि राजीव टंडन की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई थी। पुलिस ने ही खुद कार्रवाई करते हुए यह एक्शन लिया है।
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दानिश कपूर के रूप में हुई है। जबकि मुख्य आरोपी तरनजोत और 2 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इन्होंने हमला कर राजीव टंडन की पायलट गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था और पुलिसकर्मियों को धमकी दी थी।
शिवसेना निकालेगी रोष मार्च
हिंदू नेता राजीव टंडन पर हुए हमले के विरोध में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च करने का फैसला किया है। रोष मार्च राजीव टंडन के दफ्तर चौड़ी सड़क से सीपी दफ्तर तक आज दोपहर 12 बजे से निकाला जाएगा।