View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई कार ब्लास्ट की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों ने फरीदाबाद से गिरफ्तार आतंकी मॉड्यूल की सदस्य डॉ. शाहीन शाहिद से पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने लाए हैं। शाहीन ने कबूल किया है कि वह अपने साथी आतंकी डॉक्टरों के साथ मिलकर देशभर में हमलों की साजिश रच रही थी। उसने बताया कि पिछले दो सालों से वह विस्फोटक सामग्री इकट्ठा कर रही थी, और यह पूरा मॉड्यूल हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से ऑपरेट हो रहा था।

जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से लिंक

पूछताछ में सामने आया है कि शाहीन और उसके साथी वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के हिस्सा थे, जिनके संबंध जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद जैसे आतंकी संगठनों से हैं। ये लोग डॉक्टर, प्रोफेसर और टेक्निकल प्रोफेशनल्स के रूप में काम कर रहे थे ताकि आसानी से अपने नेटवर्क को छिपा सकें।

मेवात से मौलवी की गिरफ्तारी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को इस मॉड्यूल से जुड़े हरियाणा के मेवात से इश्तियाक नाम के मौलवी को गिरफ्तार किया। उसे श्रीनगर ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक, वह अल फलाह यूनिवर्सिटी के पास एक किराए के मकान में रहता था। उसके ठिकाने से 2,500 किलो से ज्यादा अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर बरामद किया गया है।

कश्मीर से एक और डॉक्टर गिरफ्तार

मंगलवार रात श्रीनगर के SMHS अस्पताल में काम करने वाले डॉ. तजामुल को भी गिरफ्तार किया गया है। वह इस आतंकी नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है। अब तक इस केस में कुल 12 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें से चार डॉक्टर हैं।

धमाका ‘सुसाइड कार बॉम्बिंग’ नहीं था

जांच के अनुसार, यह हमला किसी सुसाइड कार बॉम्बिंग जैसा नहीं था। कार ने न किसी टारगेट को टक्कर मारी और न किसी बिल्डिंग से टकराई। ब्लास्ट में मारे गए उमर की पहचान के लिए पुलिस ने उसकी मां का DNA सैंपल लिया है, ताकि अवशेषों से मेल कराया जा सके।

कैसे हुआ था धमाका

10 नवंबर की शाम करीब 6:52 बजे, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी सफेद i20 कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ था। इस हादसे में 12 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा घायल हुए थे। सूत्रों का कहना है कि कार में वही विस्फोटक इस्तेमाल किया गया था जो फरीदाबाद से जब्त किए गए थे।

जांच एनआईए के हवाले

गृह मंत्रालय ने घटना के 20 घंटे बाद जांच एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को सौंप दी है। एनआईए की टीम अब इस पूरे मॉड्यूल, फंडिंग चैन और विदेशी कनेक्शन की तहकीकात कर रही है।संदेह इस बात का है कि यह मॉड्यूल भारत के कई बड़े शहरों में सिलसिलेवार धमाकों की योजना पर काम कर रहा था ।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बस स्टैंड के नजदीक स्थित

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के वडोदरा में रविवार रात इंडिगो

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा में पांच पंजाबी युवकों द्वारा एक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी की लगातार मुश्किलें बढ़ती

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीज़ल को लेकर लिमिट तय

|

|

|

जालंधर। Enforcement Directorate ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में एक बार फिर से स्कूलों

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क