View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में चर्चित हुए ‘370 रुपये की बिरयानी’ बयान को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल, शो के दौरान हिमांशु जांगड़ा ने एक डेटिंग अनुभव साझा करते हुए दावा किया था कि उन्होंने एक महिला को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी। इस दौरान की गई कुछ टिप्पणियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणियां की गईं, जिससे उनकी गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंची। यह कार्रवाई राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की शिकायत मिलने के बाद की गई है।

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी विवादित वीडियो हटाने के लिए कानूनी नोटिस भेजे गए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर जारी है। इस बीच हिमांशु जांगड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि शो के दौरान सुनाई गई कहानी का कुछ हिस्सा मनोरंजन के उद्देश्य से जोड़ा गया था और पूरी तरह वास्तविक नहीं था। उन्होंने कुछ शब्दों के इस्तेमाल पर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी।

वहीं, प्रणित मोरे ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खेद जताया। उन्होंने कहा कि क्राउड वर्क के दौरान मंच पर ऐसी टिप्पणियों को जगह मिल गई, जो नहीं मिलनी चाहिए थी। उन्होंने इससे आहत लोगों से माफी मांगते हुए इसे अपनी बड़ी चूक बताया।

गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र साइबर पुलिस भी अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के प्रसार को लेकर प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा, एमबीबीएस छात्रा सेजल पवार और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : झारखंड की राजधानी रांची में (राष्ट्रीय स्वयंसेवक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मानसा में एक दर्दनाक घटना

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के बाबू लाभ सिंह नगर में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पूरी दुनिया

|

|

|

|

|

|

लुधियाना के साहनेवाल में वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है बॉलीवुड सिंगर सोना माहापात्रा का बर्थडे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क