राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास की संगत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। डेरे में अब 7 जून को भी स्पेशल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में डेरा प्रबंधन की ओर से जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ ने नई नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है।
जानकारी के अनुसार, 7 जून (रविवार) सुबह 8:30 बजे बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों संगत को सत्संग फरमाएंगे। इससे पहले 24 और 31 मई को स्पेशल भंडारे आयोजित होने की सूचना दी गई थी, लेकिन अब इसमें 7 जून की तारीख भी जोड़ दी गई है।
इसके अलावा 30 मई और 6 जून (शनिवार) को बाबा जी कार दर्शन देंगे। वहीं, दोनों दिनों शाम 4 बजे सत्संग पंडाल में सवाल-जवाब का कार्यक्रम भी रखा गया है।स्पेशल भंडारों को लेकर संगत और सेवादारों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने गुरु के दर्शन और सत्संग सुनने के लिए उत्साहित हैं।