गुड मॉर्निंग जी।
आज है पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बर्थडे
बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा को झटका
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी आतंकी जगजीत सिंह हवारा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। पूरा पढ़ें
भूपेश बघेल के स्वागत से चन्नी गुट गायब
पंजाब कांग्रेस में सबकुछ सामान्य होने के दावों के बावजूद पार्टी की अंदरूनी खींचतान खत्म होती नजर नहीं आ रही है। पूरा पढ़ें
जालंधर में दिनदहाड़े युवक की गोलियां मारकर ह’त्या
जालंधर के आदमपुर में दिनदहाड़े गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान दविंदर सिंह ऊर्फ बाजा के रूप में हुई है। पूरा पढ़ें
पटियाला में संदिग्ध मौ’त से मचा हड़कंप
पटियाला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरा पढ़ें
पंजाब में कुत्तों के झुंड ने 4 साल की बच्ची पर किया हमला
पंजाब के होशियारपुर से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 4 साल की बच्ची को अवारा कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला। पूरा पढ़ें
पंजाब में दिल दहला देने वाली वारदात
पंजाब के फरीदकोट से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पूरा पढ़ें
अमरनाथ में शिवलिंग का आकार घटकर 1 फीट हुआ
अमरनाथ गुफा में बनने वाला प्राकृतिक हिम शिवलिंग तेज़ी से पिघलकर अब लगभग एक फीट का रह गया है। 23 मई को इसकी ऊंचाई करीब 7 फीट थी पूरा पढ़ें
सुखजिंदर रंधावा ने चन्नी के साथ फोटो की शेयर
पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच में गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर रंधावा ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ फोटो शेयर की है। पूरा पढ़ें
जालंधर में स्कूल जा रही बच्ची रहस्यमयी तरीके से लापता
जालंधर में 5वीं क्लास में पढ़ने वाली 12 साल की सोनी कुमार नाम की छात्रा रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। पूरा पढ़ें
जालंधर हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर विधिपुर फ्लाईओवर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
आज सप्तमी – 01:24 सायं तक है, आज मंगलवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 03:54 अपराह्न से 05:39 अपराह्न तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज उत्तर भाद्रपद – 04:24 पी एम तक का योग है। चन्द्रमा आज मीन में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 05:29 प्रात: और सूर्यास्त 07:23 सायं बजे होगा।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपको धैर्य और समझदारी का पाठ पढ़ाने वाला है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर माताजी की नाराज़गी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अपनी बात मनवाने से पहले उनके भावनाओं को समझने की कोशिश करें। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचेंगे तो अनावश्यक परेशानियों से दूर रहेंगे।
वृषभ राशि
आज खुशियां आपके दरवाजे पर दस्तक देने वाली हैं। संतान की कोई उपलब्धि आपके चेहरे पर गर्व भरी मुस्कान ला सकती है। परीक्षा का परिणाम भी उम्मीद के मुताबिक आने के संकेत दे रहा है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है, जिससे भविष्य की राह आसान होगी।
मिथुन राशि
आज आपकी सूझबूझ और निर्णय क्षमता आपको दूसरों से एक कदम आगे रखेगी। प्रेम, सहयोग और अपनापन आपके व्यवहार में झलकेगा, जिससे रिश्तों में नई मिठास आएगी। भाई-बहनों के साथ किसी छोटी पार्टी या खुशी के मौके की योजना बन सकती है।
कर्क राशि
आज का दिन संतोष और सुकून लेकर आने वाला है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और उसकी सफलता आपको गर्व का अनुभव कराएगी। व्यापार में भी स्थिति पहले से बेहतर होती दिखाई दे रही है। हालांकि पिताजी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।
सिंह राशि
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन राहत की सांस लेकर आया है। पढ़ाई का दबाव कम महसूस होगा और मन हल्का रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है, जिससे खुशी दोगुनी हो सकती है। हालांकि स्वास्थ्य से जुड़ी किसी छोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
कन्या राशि
आज का दिन आनंद, उल्लास और छोटी-छोटी खुशियों से भरा रहेगा। किसी पुरानी गलती को सुधारने के लिए आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन उसका परिणाम संतोषजनक रहेगा। कामों को टालने की आदत आज आपको परेशानी में डाल सकती है, इसलिए समय रहते जिम्मेदारियां पूरी करें।
तुला राशि
आज आपको अपनी आय और खर्च के बीच सही संतुलन बनाने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ जरूरत से ज्यादा निजी बातें साझा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। समय पर काम पूरा करने के लिए आपको अनुशासन का सहारा लेना होगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों और उपलब्धियों की सौगात लेकर आया है। धन और समृद्धि में वृद्धि के योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही रुकावट को दूर करने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रह सकती है।
धनु राशि
आज आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। धन और समृद्धि के नए रास्ते खुलते दिखाई दे रहे हैं। पिताजी की सलाह आज आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी। खान-पान में लापरवाही पेट से जुड़ी परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए सावधानी रखें।
मकर राशि
आज आपका मन समाज सेवा और परोपकार के कार्यों में अधिक लगेगा। किसी विवाद में पड़ने से बचें और अपनी ऊर्जा सकारात्मक कामों में लगाएं। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आपकी प्रतिष्ठा और लोकप्रियता दोनों बढ़ सकती हैं।
कुंभ राशि
आज कोई खुशखबरी आपके चेहरे पर मुस्कान बिखेर सकती है। नई नौकरी या करियर से जुड़ा अवसर मिलने के संकेत हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और अतिरिक्त आय का कोई नया स्रोत भी सामने आ सकता है। किसी दूसरे का वाहन चलाने से बचें, क्योंकि अचानक आई खराबी खर्च बढ़ा सकती है।
मीन राशि
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन सतर्कता बनाए रखना जरूरी होगा। किसी अनजान व्यक्ति पर जल्द भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम से काम लें।