No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जापान में सोमवार को 7.5 रिक्टर स्केल का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। जापान मौसम एजेंसी (JMA) के अनुसार, इवाते प्रांत, होक्काइडो और आओमोरी के कुछ हिस्सों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है।

भूकंप का केंद्र इवाते प्रिफेक्चर के सानरिकु तट के पास था और यह भारतीय समयानुसार दोपहर 1:23 बजे आया। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में जापानी पैमाने पर इसकी तीव्रता ऊपरी 5 दर्ज की गई। प्रशासन ने लोगों से तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने और समुद्र व नदियों से दूर रहने की अपील की है।

भूकंप के बाद रेल सेवाओं पर असर पड़ा है। तोहोकू शिंकानसेन बुलेट ट्रेन को टोक्यो और शिन-आओमोरी के बीच अस्थायी रूप से रोक दिया गया, जबकि यामागाता और अकिता शिंकानसेन सेवाएं भी बंद कर दी गईं। इवाते में सभी लोकल JR ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं और होक्काइडो में भी कुछ लोकल लाइनें प्रभावित हुई हैं। हालांकि, शिन-चितोसे और सेंडाई एयरपोर्ट की सेवाएं सामान्य बनी हुई हैं।

इस बीच, कई जगहों पर सुनामी की लहरें दर्ज की गई हैं। इवाते के कुजी पोर्ट पर 80 सेंटीमीटर, मियाको पोर्ट पर 40 सेंटीमीटर और आओमोरी के हाचिनोहे पोर्ट पर 30 सेंटीमीटर की लहरें देखी गईं। अन्य क्षेत्रों में भी 20 सेंटीमीटर तक की लहरें दर्ज हुई हैं और पानी के स्तर में बढ़ोतरी की आशंका है।

न्यूक्लियर प्लांट्स की सुरक्षा को लेकर भी अपडेट सामने आया है। टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (TEPCO) ने बताया कि फुकुशिमा दाइची और दाइनी प्लांट्स में कोई गड़बड़ी नहीं है और रेडिएशन स्तर सामान्य है। अन्य न्यूक्लियर प्लांट्स में भी कोई असामान्यता नहीं पाई गई है।

जापान दुनिया के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है। यह ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है और यहां हर साल लगभग 1500 भूकंप आते हैं, जिनमें ज्यादातर हल्के होते हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

देश में बढ़ते वैश्विक संकट और पड़ोसी देशों में जारी

|

|

|

पंजाब के फाजिल्का में 10 मई को बिजली कट लगने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आम आदमी पार्टी के कैबिनेट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : न्यूज़ीलैंड की कोर्ट ने 3 पंजाबियों को

|

|

|

Jalandhar में आज दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान एटीएस ने एक बड़े सुरक्षा खतरे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क