ख़बरिस्तान नेटवर्क : महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने देश के छात्रों के समर्थन में एक मौन प्रदर्शन किया। छात्रों के चल रहे संघर्ष के प्रति अपना समर्थन जताते हुए अन्ना हजारे काफी भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। हालांकि, अचानक तबीयत खराब होने के कारण वह ज्यादा देर वहां नहीं रुक सके और कुछ ही देर बाद उन्हें प्रदर्शन स्थल से वापस जाना पड़ा।