ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर नगर निगम ने शहर के मैरिटन होटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। निगम ने होटल प्रबंधन को अंतिम नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी समय होटल को सील किया जा सकता है। इसके साथ ही होटल के बिजली, पानी और सीवरेज कनेक्शन भी काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बिजली-पानी और सीवरेज कनेक्शन काटने के लिए भेजा पत्र
नगर निगम ने होटल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) और संबंधित ओएंडएम शाखा को पत्र भेजकर होटल का बिजली कनेक्शन काटने की सिफारिश की है। वहीं पानी और सीवरेज कनेक्शन भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम का कहना है कि होटल को कई अवसर दिए गए, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया गया।
तीन नोटिस के बाद अंतिम चेतावनी
नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार होटल प्रबंधन को 9 फरवरी 2026 और 7 मई 2026 को पहले दो नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद 22 जुलाई 2026 को तीसरा और अंतिम नोटिस जारी किया गया। नोटिस में होटल मालिक को परिसर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं और चेतावनी दी गई है कि प्रशासन किसी भी समय सीलिंग की कार्रवाई कर सकता है।

बिना कंपलीशन सर्टिफिकेट शुरू किया गया होटल
नगर निगम के अनुसार मैरिटन होटल का भवन नक्शा 6 दिसंबर 2017 को स्वीकृत किया गया था, लेकिन होटल प्रबंधन ने आवश्यक कंपलीशन सर्टिफिकेट प्राप्त किए बिना ही होटल का संचालन शुरू कर दिया।
जांच में यह भी सामने आया कि भवन में बिना स्वीकृति सबमर्सिबल पंप लगाया गया और ऊपरी मंजिल पर स्विमिंग पूल का निर्माण किया गया, ज