ख़बरिस्तान नेटवर्क : होशियारपुर में टांडा के गांव खरड़ खुर्द में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 8 साल की बच्ची की आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के इस हमले के कारण 8 साल की बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची की पहचान सलोनी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके के लोग बेहद गुस्से में है।
पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल
मृतक बच्ची के पिता प्यारे लाल ने बताया कि उनकी बेटी सलोनी सुबह करीब 8 बजे घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो हम ढूंढने के लिए निकले। जब हमने उसे ढूंढा तो देखा कि कुत्तों का एक झुंड बेटी पर हमला कर रहा था। जिसके बाद हमने उसे कुत्तों से बचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
उन्होंने आगे बताया कि बच्ची को जख्मी हालत में हम उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।