अमेरिका और ईरान के बीच चल रही सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिकी सेना ने मंगलवार को बड़ा सैन्य कदम उठाया। इस दौरान अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास बारूदी सुरंग बिछा रही नावों को निशाना बनाया और साथ ही बंदर अब्बास पोर्ट के पास स्थित एक सरफेस-टू-एयर मिसाइल साइट पर भी हमला किया।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई है। प्रवक्ता टिमोथी हॉकिन्स ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों और युद्धपोतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया।
अमेरिकी सेना का दावा है कि समुद्री क्षेत्र में बारूदी सुरंगें बिछाने से अंतरराष्ट्रीय जहाजों और अमेरिकी नौसैनिक बेड़ों को गंभीर खतरा हो सकता था। हालांकि, सेंटकाम ने यह भी स्पष्ट किया है कि सीजफायर के दौरान अमेरिका संयम बरत रहा है।
दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत पर असर
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कार्रवाई से दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत पर कुछ असर पड़ सकता है, लेकिन फिलहाल शांति वार्ता के पूरी तरह रुकने के संकेत नहीं हैं।