View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा के सरे शहर में हिंसा का एक और मामला सामने आया है। 76 एवेन्यू स्थित एक बिजनेस बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर हमलावरों ने एक पंजाबी मूल के युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। चश्मदीदों के अनुसार, हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने उस समय फायरिंग की जब युवक ऑफिस की लॉबी से बाहर निकल रहा था। अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के पहुंचने से पहले तोड़ा दम
सरे पुलिस (SPS) और मेडिकल इमरजेंसी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर युवक खून से लथपथ हालत में मिला। डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही सुरक्षित भागने में सफल रहे। पुलिस फिलहाल इसे एक सोची-समझी ‘टारगेट किलिंग’ मानकर चल रही है।

गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी
इस हत्याकांड के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और पवन शौकीन ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में मृतक की पहचान ‘सैम कनाडा’ के रूप में की गई है। गोदारा ने दावा किया कि सैम उनके विरोधियों का मुख्य हैंडलर था और उनके खिलाफ लगातार साजिशें रच रहा था। हालांकि, सुरक्षा कारणों से सरे पुलिस ने अभी तक मृतक की आधिकारिक पहचान उजागर नहीं की है।

सट्टेबाजी और खालिस्तानी कनेक्शन की जांच
रोहित गोदारा की पोस्ट सामने आने के बाद जांच एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है। इस हत्या के पीछे क्रिकेट मैच फिक्सिंग, सट्टेबाजी के बड़े सिंडिकेट और खालिस्तानी कनेक्शन के तार जुड़ते दिख रहे हैं। पुलिस अब गोदारा के दावों की सत्यता की जांच कर रही है। जिस सोशल मीडिया अकाउंट से जिम्मेदारी ली गई थी, उसे प्रशासन ने तुरंत सस्पेंड कर दिया है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

लखनऊ कोचिंग सेंटर आग हादसा, 14 लोगों की मौ’तलखनऊ के

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में सोमवार को शिवसेना पंजाब के

|

|

|

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में अब कोई भी प्राइवेट स्कूल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क