NEET पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया है कि उन्हें टाइफाइड हो गया है। इसके बावजूद उन्होंने साफ कहा कि उनकी तबीयत आंदोलन की राह में बाधा नहीं बनेगी।
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए दीपके ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें टाइफाइड की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद उनका संघर्ष जारी रहेगा।
दीपके ने कहा, “यह लड़ाई सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि देश के छात्रों और शिक्षा व्यवस्था की है। जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।”
उन्होंने आंदोलन से जुड़े समर्थकों से भी अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाते रहें। दीपके के इस बयान के बाद आंदोलन में शामिल कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।