ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में सुबह-सुबह फोन चोरी के आरोपी को इलाका निवासियों ने पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने उसके खंभे से बांध दिया और जमकर उसकी पिटाई की। लोगों ने आरोपी को इतना पीटा कि वह लहूलुहान हो गया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को आरोपी को सौंप दिया गया।
आरोपी ने माना उसने 2 फोन चोरी किए
आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और उसने 2 फोन चोरी किए हैं। एक लड़के ने फोन चोरी करने के बाद उसे गली में आने के लिए कहा और घटना के बाद साथी मौके से फरार हो गया जबकि उसे पकड़ लिया। इस दौरान लोगों की पिटाई किए जाने चोर चिल्लाता रहा, लेकिन लोग खंभे से बांधकर चोर की डंडे से छित्तर परेड करते रहे। इस पिटाई में चोर लहूलुहान हो गया।
इलाका निवासियों ने पीछाकर पकड़ा
वहीं इलाका निवासी जय प्रकाश ने बताया कि चोरों छत पर चढ़कर कमरे से 2 फोन चोरी किए थे। दूसरी जगह से 3 से 4 फोन चोरी किए है। जिसके बाद उसने चोर का पीछा करके उसे काबू कर लिया गया। चोर को काबू करने के बाद इलाक निवासी इकट्ठा हो गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
पुलिस पूछताछ के लिए ले गई थाने
पुलिस ने बताया कि उन्हें इलाका निवासियों ने सूचना दी थी कि रामनगर के टाली वाले चौक में चोर को काबू किया है। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने चोर के कब्जे से 2 फोन बरामद किए है। लोगों का गुस्सा जायजा है, लेकिन चोर की इस तरह से पिटाई नहीं की जानी चाहिए थी। चोर के साथी को भी काबू कर लिया गया है। आरोपी से थाने में पूछताछ के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।