View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

3:06 PM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

गगन वालिया/तरुण। पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन आज सुबह (10 मई) को पंजाब पर अटैक किया, जिसे भारत के डिफेंस सिस्टम ने नाकाम किया। वहीं भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के नूरखां एयरबेस स्टेशन समेत चार स्टेशन उड़ा दिए हैं। यहीं से भारत में ड्रोन लांच किए जा रहे थे। पाकिस्तानी फौज ने इस हमले की पुष्टि की है।

इधर, पठानकोट एयरबेस, अमृतसर, आदमपुर और जालंधर कैंट में सुबह 5 बजे तेज धमाके सुनाई दिए। इसके अलावा अमृतसर में ड्रोन दिखाई दिया, जिसे सेना ने नष्ट कर दिया। होशियारपुर में टांडा उड़मुड़ के गांव सुंदरा पुत्तां और जालंधर के कंगनीवाल में ड्रोन के टुकड़े मिले हैं। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं अमृतसर के मुगलानी कोट गांव में भी ड्रोन के टुकड़े बरामद हुए हैं। फिरोजपुर के खाई फेमकी में 2 पाकिस्तानी ड्रोन गिराए गए हैं। पाकिस्तान ने उच्ची बस्सी को निशाना बनाने की कोशिश की जिसे हमारे डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। होशियारपुर, मुकेरियां, दसूहा और गुरदासपुर में धमाकों की आवाज सुनाई दी।

जालंधर में रात को धमाके सुनाई दिए

जालंधर में रात करीब डेढ़ बजे एक के बाद एक करीब छह धमाकों की आवाज सुनी गई। इस दौरान ब्लैकआउट था। रात को इंटरनेट भी बंद हो गया। शेखे पिंड और पठानकोट चौक के आसपास इलाकों में लोगों ने इन धमाकों को ज्यादा महसूस किया। लोगों की घरों में धमक सुनाई दी। देर रात डीसी जालंधर की ओर से ब्लैकआउट की सूचना दी गई। पाकिस्तान की ओर से लगातार भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। डीसी जालंधर हिमांशु अग्रवाल की ओर से लोगों को अपील की गई कि पैनिक न क्रिएट करें। देर रात फायर ब्रिगेड के मुलाजिम ने प्रेस को बताया कि उन्होंने धमाकों की आवाज सुनी है। उन्होंने अपने दफ्तर के ऊपर से रोशनी जाती देखी। सुबह जालंधर के कंगनीवाल में ड्रोन के टुकड़े मिले।



शुक्रवार रात होते ही पाकिस्तान ने मुकेरियां, फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में ड्रोन से हमला कर दिया। हालांकि आर्मी के डिफेंस सिस्टम ने उन्हें आसमान में ही उड़ाना शुरू कर दिया। रात दो बजे तक पाकिस्तान की तरफ से लगातार ड्रोन भेजे गए।


फिरोजपुर के खाई सेमे के गांव में ड्रोन गिरा, जिसके बाद घर में आग लग गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय ड्रोन गिरा, घर की लाइट जल रही थी। वहीं गुरदासपुर में करतारपुर कॉरिडोर से 20 किमी दूर तेज धमाका हुआ।

सुबह करीब पांच बजे जालंधर में वेरका के पास दो से तीन धमाके सुनाई दिए। शहर में दस से बारह बार लगातार सायरन बजे। धमाकों की गूंज पूरे जालंधर में सुनाई दी। जालंधर में धमाकों के बाद जंडू सिंघा में व्यक्ति जख्मी हो गया। घायल व्यक्ति मजदूरी करता है और उसका नाम सिकंदर है। वह मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है। 

वीरवार रात भी किया था हमला

इससे पहले वीरवार की रात पंजाब के सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तान ने हमला किया, जिसका हमारे डिफेंस सिस्टम ने मुंह तोड़ जवाब दिया। सारी मिसाइलें और रॉकेट हवा में ही नष्ट कर दिए गए। देर रात साढ़े दस बजे के बाद शुरू हुआ धमाकों का सिलसिला अल सुबह तक जारी रहा। रात को पाकिस्तान ने पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, आदमपुर, लुधियाना, बठिंडा और चंडीगढ़ में सैन्य ठिकानों पर रॉकेट और मिसाइलों दागीं थी। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही मिसाइलों को न्यूट्रलाइज (नष्ट) कर दिया। पठानकोट में एक जेट गिराने की खबर भी आई, मगर इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

पंजाब के पठानकोट और अमृतसर में शुक्रवार की सुबह-सुबह धमाकों की आवाज सुनाई दी थीं। पठानकोट में सुबह साढ़े 4 बजे 3-4 धमाकों की आवाज सुनी गई। वहीं अमृतसर में 5:20 बजे धमाके की आवाज सुनी। इसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी किया गया। 

वीरवार रात जालंधर में 2 जगह ड्रोन अटैक हुआ था। जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही इन्हें तबाह कर दिया। हमले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। बठिंडा में भी ड्रोन मूवमेंट देखी गई है।

सरकारी कार्यक्रम रद्द, छुट्टियां कैंसिल, स्कूल बंद

पंजाब में सभी शिक्षण संस्थानों में तीन दिन की छुट्टी की जा चुकी हैं। पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां 7 मई से अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। केवल विशेष हालातों में उच्च अधिकारियों की परमिशन पर छुट्‌टी मिलेगी।पंजाब सरकार ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक आवासीय क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण न करने के आदेश दिए हैं। वाहनों पर लगे बड़े हॉर्न भी रात 10 बजे के बाद न बजाने के आदेश हैं। मैरिज पैलेसों और होटलों में ढोल सहित अन्य चीजों से उत्पन्न होने वाले ध्वनि प्रदूषण पर भी रोक लगाई गई है।पंजाब के अमृतसर, मोगा और कपूरथला में पटाखे बजाने पर बैन लगाया गया है। पंजाब सरकार की तरफ से आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम द्वारा फोन नंबर 0172-2741803 और 0172-2749901 जारी किया गया है।

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

जालंधर में दीपावली से पहले बाजारों में मॉक ड्रिल दीपावली के पर्व को लेकर तैयारियां चल रही है। ऐसे में जालंधर फायर ब्रिगड पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूरा पढ़ें महाभारत फेम पंकज धीर का निधन* टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। ‘महाभारत’ फेम अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के कैबिनेट मंत्री के काफिले के साथ एक्सीडेंट हो गया है। पर गनीमत रही कि इस एक्सीडेंट में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO को कुछ नहीं हुआ है। यह हादसा गुरदासपुर में कलानौर-गुरदासपुर रोड पर अड्डा नड़ांवाली के पास हुआ है। दरअसल मंत्री के काफिले की पायलट गाड़ी से एक दूसरी […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के फिल्लौर एसएचओ भूषण कुमार के मामले में अब एसएसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने भूषण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं महिला आयोग ने भी उनको काफी ज्यादा लताड़ा है। SHO भूषण के खिलाफ केस दर्ज – SSP एसएसपी ने बताया कि […]

|

|

|

टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। ‘महाभारत’ फेम अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। बुधवार सुबह उनके निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। टीवी सीरीज़ महाभारत में उन्होंने “कर्ण” की भूमिका निभाकर अपार प्रसिद्धि हासिल की थी। उनके करीबी दोस्त और अभिनेता अमित बहल ने उनके निधन की […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दीपावली के पर्व को लेकर तैयारियां चल रही है। ऐसे में जालंधर फायर ब्रिगड पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आज यानी बुधवार को आग से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए जालंधर में फायर ब्रिगेड की तरफ से मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान यह मॉक ड्रिल भगवान वाल्मीकि चौक […]

|

|

|

पंजाब सरकार ने पंजाब में आगामी त्योहारों के लिए छुट्टियों की घोषणा की है। इस दौरान 20 अक्टूबर को दिवाली और 22 अक्टूबर को विश्वकर्मा दिवस की छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही, 16 अक्टूबर को बाबा बंदा सिंह बहादुर की जयंती, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को गुरु ग्रंथ साहिब के गुरुगद्दी […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बांग्लादेश की राजधानी ढाका एक बार फिर एक भयावह अग्निकांड का गवाह बनी है। ढाका के मीरपुर इलाके में स्थित एक चार मंजिला गारमेंट फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक […]

|

|

|

राजस्थान के जैसलमेर में हुए भीषण बस अग्निकांड में मारे गए 20 लोगों की पहचान के लिए डीएनए सैंपलिंग शुरू हो गई है। अपनों की तलाश में जुटे परिवारों के दो-दो सदस्यों के सैंपल लिए जा रहे हैं। डीएनए सैंपलिंग के लिए जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल और जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल में विशेष इंतज़ाम […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राज्यसभा उपचुनाव के फर्जी साइन के आरोपी नवनीत चतुर्वेदी को लेकर पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस आमने-सामने आ गई हैं। जहां नवनीत चंडीगढ़ पुलिस की कस्टडी में है तो वहीं पंजाब पुलिस उसे गिरफ्तार करना चाहती है। अब पंजाब पुलिस ने हाईकोर्ट में पहुंची है और उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। हाईकोर्ट […]

|

|

|

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखे फोड़ने की सशर्त अनुमति दे दी है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता, लेकिन पर्यावरण के साथ समझौता भी नहीं होगा। कोर्ट ने संतुलित रुख अपनाते हुए सीमित समय में ग्रीन […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क