View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

11:14 AM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

गगन वालिया/तरुण। बीती रात पंजाब के सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तान ने हमला किया, जिसका हमारे डिफेंस सिस्टम ने मुंह तोड़ जवाब दिया। सारी मिसाइलें और रॉकेट हवा में ही नष्ट कर दिए गए। देर रात साढ़े दस बजे के बाद शुरू हुआ धमाकों का सिलसिला अल सुबह तक जारी रहा। रात को पाकिस्तान ने पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, आदमपुर, लुधियाना, बठिंडा और चंडीगढ़ में सैन्य ठिकानों पर रॉकेट और मिसाइलों दागीं थी। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही मिसाइलों को न्यूट्रलाइज (नष्ट) कर दिया। पठानकोट में एक जेट गिराने की खबर भी आई, मगर इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

पंजाब के पठानकोट और अमृतसर में आज सुबह-सुबह धमाकों की आवाज सुनाई दी। पठानकोट में सुबह साढ़े 4 बजे 3-4 धमाकों की आवाज सुनी गई। वहीं अमृतसर में 5:20 बजे धमाके की आवाज सुनी। इसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी किया गया। 

जालंधर में दो जगह अटैक

जालंधर में 2 जगह ड्रोन अटैक हुआ। जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही इन्हें तबाह कर दिया। हमले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।


रात को जालंधर में अफवाह फैली की सिटी कालेज के पास धमाका हुआ है। फिर खबर आई की एलपीयू के पास कुछ गिरा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो गईँ। देर रात डीसी जालंधर ने ct college के एक फेक वीडियो को लेकर ट्वीट भी किया। सूरानुस्सी की तरफ भी आसमान में लोगों ने तेज रोशनी देखी। मंड गांव में भी लोगों ने धमाके की आवाज सुनी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ नहीं मिला। रात एक बजे बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई थी। देर रात तक हमारे टीम के साथ हरेक मूवमेंट पर नजर रखे हुए थे। 

जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक आवासीय क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण न करने के आदेश दिए हैं। वाहनों पर लगे बड़े हॉर्न भी रात 10 बजे के बाद न बजाने के आदेश हैं। मैरिज पैलेसों और होटलों में ढोल सहित अन्य चीजों से उत्पन्न होने वाले ध्वनि प्रदूषण पर भी रोक लगाई गई है।

पठानकोट में ड्रोन गिराए

पठानकोट में ममून कैंट पर देर रात पाकिस्तान की ओर से हमला किया गया। लोगों ने आसमान में रोशनी देखी। इसके बाद इन ड्रोन को हवा में ही तबाह कर दिया गया। अमृतसर में बुधवार-गुरुवार देर रात धमाके की आवाज सुनी गईं। यहां दुधाला, जेठूवाल, पंधेर और मक्खनविंडी में रॉकेट और उनके टुकड़े गिरे मिले। इस दौरान अमृतसर में 2 बार ब्लैकआउट भी किया गया। 

सरकारी कार्यक्रम रद्द, छुट्टियां कैंसिल, स्कूल बंद

पंजाब में सभी शिक्षण संस्थानों में तीन दिन की छुट्टी कर दी गई है। पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां 7 मई से अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। केवल विशेष हालातों में उच्च अधिकारियों की परमिशन पर छुट्‌टी मिलेगी।पंजाब सरकार ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। पंजाब के अमृतसर, मोगा और कपूरथला में पटाखे बजाने पर बैन लगाया गया है। पंजाब सरकार की तरफ से आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम द्वारा फोन नंबर 0172-2741803 और 0172-2749901 जारी किया गया है। 

27 एयरपोर्ट बंद किए

ग्वालियर, श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलवारा, पठानकोट, भुंटर, शिमला, गग्गल, धर्मशाला, किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, मुंद्रा, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर, कांडला, केसोड़ और भुज समेत कुल 27 एयरपोर्ट बंद किए गए हैं। एयरलाइंस ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। फिलहाल 10 मई तक एयरपोर्ट बंद रखने का निर्देश दिया गया है। अगर पाकिस्तान से तनाव बना रहता है तो यह डेट आगे भी बढ़ सकती है।

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

हरियाणा में ठंड का असर शुरू हो गया है, जिसके कारण अब शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। बता दे कि यह बदलाव सुबह के समय बढ़ती ठंड को देखते हुए किया गया है । जिसके कारण अब दोहरी शिफ्ट यानी डबल शिफ्ट वाले स्कूलों के लिए नया टाइम टेबल जारी […]

|

|

|

बरनाला के धनौला रोड पर बरनाला-चंडीगढ़ हाईवे पर देर रात दो गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि तीन नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टायर फटने के कारण हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, एक कार में पति-पत्नी और […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा कृषि मंत्री रवि नाइक का बुधवार सुबह-सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। रवि नाइक 79 वर्ष के थे और दो बार गोवा के सीएम भी रह चुके थे। नाइक के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पोंडा स्थित उनके आवास पर […]

|

|

|

जालंधर के रामामंडी चौक पर देर रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दौरान एक्टिवा पर सवार पिता-पुत्र को फगवाड़ा जा रही स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों कई मीटर तक सड़क पर घसीटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर को नींद आने के कारण […]

|

|

|

त्यौहारों के सीजन में जहां यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, वहीं ट्रेनों की देरी और रद्द होने से सफर करने वालों की परेशानी भी बढ़ गई है। अमृतसर से वैष्णो देवी (कटड़ा) के लिए चलाई गई वंदे भारत एक्सप्रेस (26405/26406) का संचालन कल तक रद्द रहेगा। ट्रेनों की देरी के क्रम में 11057 […]

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। ऊना में माता चिंतपूर्णी दरबार में तब चमत्कार हुआ जब एक मूक बधिर की आवाज लौट आई और उसे सुनने भी लगा। शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में होशियारपुर निवासी 35 साल के सरजू शर्मा बचपन से ही बोल सुन नहीं सकता था। सरजू शर्मा कई बार माता चिंतपूर्णी कई बार आ […]

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। नेशनल हाईवे पर ईस्टवुड विलेज में मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने एक युवक की जांघ पर गोली चला दी। घायल युवक फगवाड़ा का रहने वाला है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद आरोपी युवक सुखा निवासी तलहन अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। […]

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।IPS Puran Kumar Case : परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधीहरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को 7 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। पूरा पढ़ें पंजाब में PRTC-Panbus बसों का चक्का जामPRTC और Panbus के कर्मचारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन […]

|

|

|

IPS Puran Kumar Case : परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधीहरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को 7 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। पूरा पढ़ें पंजाब में PRTC-Panbus बसों का चक्का जामPRTC और Panbus के कर्मचारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते […]

|

|

|

पंजाब के लुधियाना में Famous Hindi news channel Aaj Takकी मैनेजिंग एडिटर और एंकर अंजना ओम कश्यप और इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी के खिलाफ वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज की गई है। वाल्मीकि धर्म समाज की शिकायत के अनुसार अंजना ओम कश्यप […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क