View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

5:11 PM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

खबरिस्तान नेटवर्क: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच में तनाव काफी बढ़ गया है। ऐसे में इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने सुरक्षा तैयारियां और भी तेज कर दी हैं। बीते दिन गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश जारी किए हैं कि वे सिविल डिफेंस की तैयारी करें। ऐसे में 7 मई को मॉक ड्रिल का आयोजन हो रहा है। इसमें एयर रेड वॉर्निंग सायरन भी बजाया जाएगा। इसी के चलते कैंट में जालंधर छावनी बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुनील सोल और सीईओ ओमपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ फ्लैग मार्च निकाला है। इस अवसर पर ब्रिगेडियर सुनील सोल ने क्षेत्रवासियों से अपील भी की है कि यदि कोई व्यक्ति छावनी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ नजर आए तो तुरंत छावनी परिषद या पुलिस प्रशासन को बताया जाए। 

लोगों को पैनिक न होने की की गई अपील 

उन्होंने कहा है कि यदि दुकानदारों ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन से अपने घरों और दुकानों में किराएदार या नौकर रखे हैं तो वे इसकी सूचना छावनी बोर्ड और पुलिस प्रशासन को दें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और उसकी जिम्मेदारी उस समुदाय की होगी जिसने सूचना उपलब्ध नहीं करवाई है। सीईओ ओमपाल सिंह ने कहा है कि लोगों को डरने की जरुरत नहीं है क्योंकि पाकिस्तान के साथ इस समय तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सभी को सतर्क रहना चाहिए और कैंट बॉर्ड का साथ दें। वहीं उन्होंने कहा है कि आज रात 08 बजे से लेकर कुछ घंटों के लिए ब्लैकआउट भी किया जाएगा। ऐसे में लोगों को पैनिक न होने के लिए कहा है। 

क्या होता है ब्लैकआउट? 

आपको बता दें कि युद्ध के समय ब्लैकआउट एक ऐसी रणनीति होती है जिसमें कृत्रिम रोशनी न्यूनतम कर दी जाती है ताकि दुश्मन के विमानों या पनडुब्बियों को निशाना ढूंढने में मुश्किल हो। यह प्रथा मुख्य तौर पर 20वीं सदी में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मशहूर हुई थी। ब्लैकआउट नियम घरों, कारखानों, दुकानों और वाहनों की रोशनी को नियंत्रित करते थे जिसमें खिड़कियों को ढंकना, स्ट्रीट लाइट्स बंद कर देना। वाहनों की हेडलाइट्स पर काला रंग या मास्क लगाना शामिल था। इसका मुख्य उद्देश्य दुश्मन के हवाई हमलों को मुश्किल करना था। रात के समय शहरों की रोशनी दुश्मन के पायलटों के लिए निशाना ढूंढने में सहायक होती थी। उदाहरण के तौर पर 1940 के लंदल ब्लिट्ज के दौरान, जर्मन लूफ्टवाफे ने ब्रिटिश शहरों पर रात में बमबारी की थी। रोशनी को कम करके नेविगेशन और टारगेटिंग को भी जटिल किया गया। तटीय क्षेत्रों में ब्लैकआउट जहाजों को दुश्मन की पनडुब्बियों से बचाने में मदद करता था जो तट की रोशनी के खिलाफ जहाजों के सिल्हूट देखकर हमला करते थे। 

1 सितंबर 1939 को ब्रिटेन में ब्लैकआउट नियम हुए लागू 

1 सितंबर 1939 को ब्रिटेन में युद्ध की घोषणा से पहले ब्लैकआउट नियम लागू कर दिए गए हैं। वहीं सभी खिड़कियां और दरवाजों में भारी पर्दों, कार्डबोर्ड या काले रंग से ढकना जरुरी था ताकि कोई भी रोशनी बाहर न जा पाए। सरकार ने इन सभी सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित की। सड़क की सारी बत्तियां बंद कर दी जाती थी या उनको काले रंग से आंशिक तौर पर रंग दिया जाता था ताकि रोशनी नीचे की ओर रहे। लंदन में 1 अक्टबूर 1914 को मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर ने बाहरी रोशनी को बंद करने या मंद करने के आदेश भी दिए थे। 

 

 

 

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंदिरों में चढ़ाई जाने वाली धनराशि के दुरुपयोग पर बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि यह पैसा केवल देवताओं का है और राज्य सरकार का इस पर कोई अधिकार नहीं है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिर ट्रस्टी केवल संरक्षक (custodian) हैं, मालिक नहीं। भक्तों कि तरफ से किया दान […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) सरकार और केंद्र के बीच हिंदी भाषा को लेकर चल रही तकरार अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टालिन सरकार बुधवार को राज्य विधानसभा में एक ऐसा बिल पेश कर सकती है, जो तमिलनाडु में हिंदी […]

|

|

|

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के (DFC) डीएफसी राजेश आर्य को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने चढ़ूनी को हिरासत में ले लिया। खबरों के मुताबिक, धान खरीद में देरी को लेकर […]

|

|

|

जालंधर में दीपावली से पहले बाजारों में मॉक ड्रिल दीपावली के पर्व को लेकर तैयारियां चल रही है। ऐसे में जालंधर फायर ब्रिगड पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूरा पढ़ें महाभारत फेम पंकज धीर का निधन* टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। ‘महाभारत’ फेम अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के कैबिनेट मंत्री के काफिले के साथ एक्सीडेंट हो गया है। पर गनीमत रही कि इस एक्सीडेंट में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO को कुछ नहीं हुआ है। यह हादसा गुरदासपुर में कलानौर-गुरदासपुर रोड पर अड्डा नड़ांवाली के पास हुआ है। दरअसल मंत्री के काफिले की पायलट गाड़ी से एक दूसरी […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के फिल्लौर एसएचओ भूषण कुमार के मामले में अब एसएसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने भूषण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं महिला आयोग ने भी उनको काफी ज्यादा लताड़ा है। SHO भूषण के खिलाफ केस दर्ज – SSP एसएसपी ने बताया कि […]

|

|

|

टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। ‘महाभारत’ फेम अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। बुधवार सुबह उनके निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। टीवी सीरीज़ महाभारत में उन्होंने “कर्ण” की भूमिका निभाकर अपार प्रसिद्धि हासिल की थी। उनके करीबी दोस्त और अभिनेता अमित बहल ने उनके निधन की […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दीपावली के पर्व को लेकर तैयारियां चल रही है। ऐसे में जालंधर फायर ब्रिगड पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आज यानी बुधवार को आग से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए जालंधर में फायर ब्रिगेड की तरफ से मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान यह मॉक ड्रिल भगवान वाल्मीकि चौक […]

|

|

|

पंजाब सरकार ने पंजाब में आगामी त्योहारों के लिए छुट्टियों की घोषणा की है। इस दौरान 20 अक्टूबर को दिवाली और 22 अक्टूबर को विश्वकर्मा दिवस की छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही, 16 अक्टूबर को बाबा बंदा सिंह बहादुर की जयंती, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को गुरु ग्रंथ साहिब के गुरुगद्दी […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बांग्लादेश की राजधानी ढाका एक बार फिर एक भयावह अग्निकांड का गवाह बनी है। ढाका के मीरपुर इलाके में स्थित एक चार मंजिला गारमेंट फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क