View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

1:28 PM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर में एक और एनकाउंटर हुआ। देर रात पुलिस ने आदमपुर के चूहड़वाली के पास किया। देर रात हुए एनकाउंटर के बाद पुलिस द्वारा महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनकाउंटर राजयपुर बल्लां के पास हुआ है। कुछ ही दूरी पर इन्फ्लुएंसर का घर है, जहां ग्रेनेड फेंका गया था। क्राइम सीन पर जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस बदमाश से हथियार और ग्रेनेड बरामद करवाने में जुटी हुई है।


देहात पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि कल देर शाम हमारी टीमों ने यमुनानगर के पास से हार्दिक को गिरफ्तार किया था। यमुनानगर में पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने ही ग्रेनेड फेंका था। आज सुबह जब उसे हथियारों की रिकवरी के लिए लेकर आए तो उसने वेपन हाथ में लेते ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी जख्मी हो गया। आरोपी के राइट टांग पर गोली लगी है। दो गोलियां चलाई गई, जिसमें एक गोली बदमाश ने चलाई जवाब में पुलिस ने एक गोली चलाई। 
भागा तो चलाई गोली 
एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि – ग्रेनेड हमले के मामले में पहले हमने हार्दिक कंजोब को पकड़ा था। पूछताछ के बाद अमितप्रीत सिंह निवासी कपूरथला को गिरफ्तार किया था। अमितप्रीत सिंह की गिरफ्तारी हिमाचल प्रदेश से हुई है। दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया था। आरोपियों के साथ एक महिला भी थी, जोकि पुलिस हिरासत में ही है। आरोपी अमितप्रीत सिंह ने गाड़ी से उतर कर भागने की कोशिश की थी। जिसके चलते पुलिस को गोली चलानी पड़ी। एसएसपी ने आगे कहा- अलग से एफआईआर दर्ज कर रहे हैं। 


हार्दिक ने  ग्रेनेड लांच किया था। अमितप्रीत सिंह बाइक चला रहा था। पहले भी आरोपियों ने रोजर संधू की रेकी कर चुकी था। फिलहाल आरोपी से कोई हथियार बरामद नहीं किया गया। आरोपियों ने अंधेरा देखकर भागने की कोशिश की। महिला की पहचान लक्ष्मी निवासी खांबड़ा और अमित के दो अन्य साथियों की पहचान धीरज और पांडेय के रूप में हुई है। लड़की की भूमिका फिलहाल संदिग्ध है। कुल पांच गिरफ्तारियां हो चुके हैं।
एक दिन में दूसरा एनकाउंटर
एक दिन में देहात पुलिस का दूसरा एनकाउंटर है। यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ ​​रोजर संधू के घर ग्रेनेड फेंकने के मामले में पहला एनकाउंटर पुलिस ने सुबह रायपुर बल्लां के पास किया था। पहले मामले में आरोपी ने पहले पुलिस पर गोली चलाई थी, जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले बदमाश हार्दिक कंबोज (21) जख्मी हुआ था। दूसरे आरोपी की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।


पाकिस्तान का कनेक्शन
हार्दिक कंबोज ने जीशान के कहने पर ये वारदात की। जीशान आगे शहजाद भट्टी के कहने पर हार्दिक कंबोज के साथ संपर्क में आया था। जिसके बाद आरोपी ने उक्त वारदात को अंजाम दिलवाया। शहजाद भट्टी पाकिस्तान की एजेंसी ईएसआई का ऑपरेटिव है। आईएसआई के कहने पर ही हार्दिक काम कर रहा है। पंजाब में भी वही माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है।
रॉजर संधू ने इस्लाम पर टिप्पणी की, इस बात को सिर्फ एक मुद्दा बनाया गया। मगर ये मामला डिजीटल एक्सटॉर्शन से जुड़ा हुआ है। साथ ही जिस ग्रेनेड से हमला किया गया, वो एक ऑस्ट्रियन ग्रेनेड था। आरोपी को हथियार किसी तीसरे साथी ने मुहैया करवाए थे। जीशान के टच में वह कुछ दिन पहले ही आया था। केस में शहजाद भट्टी और जीशान अख्तर को भी नामजद कर लिया गया है।

संबंधित खबर पढ़ें

जालंधर ग्रेनेड हमले को लेकर DIG Naveen Singla का बड़ा खुलासा, Wanted जीशान अख्तर से जुड़े हैं तार

 

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

त्योहारों का सीजन जोरों पर है। दिवाली और उसके बाद छठ महापर्व जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए बिहार में सरकार ने स्कूलों में लंबी छुट्टी का ऐलान किया है। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल 20 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इस दौरान छात्रों को लगातार करीब 10 दिनों की […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आप नेता के ऊपर अंधाधुंध फायरिं की गई है। इस फायरिंग वह बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। 2 बाइक सवार हमलावरों ने […]

|

|

|

पंजाब , चंडीगढ़ और हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। सुबह और शाम के वक्त अब हल्की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि दिन में अभी भी गर्मी बरकरार है। पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यह सामान्य स्तर […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अब जल्द ही मशहूर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ (KBC 17) में नज़र आने वाले हैं। इस शो में दिलजीत खुद अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठेंगे। खास बात ये है कि दिलजीत दोसांझ ने इस शो में जीती हुई पूरी इनामी राशि […]

|

|

|

पंजाब के लुधियाना के इच्छा नगर में देर रात एक घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घर के अंदर खड़ी दो स्कूटी, एक कार और एक ऑटो जल कर राख हो गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन लाखों का सामान जल […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान और अफगान लड़ाकों के बीच 48 घंटों के लिए सीजफायर हो गया है। पर वहीं पाकिस्तानी हमले के बाद अफगान लड़ाके और नागरिक एक हो गए हैं। इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें अफगान लड़ाके पाक फौजियों की पेंट लेकर जीत के जश्न के तौर […]

|

|

|

पंजाब में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। वही अब ताजा मामला फगवाड़ा के गांव बोहानी से सामने आया है, जहां बुधवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच की दुकान पर 6 राउंड फायरिंग की।जानकारी के मुताबिक, 4 गोलियां दुकान के शटर को भेद गईं, जबकि 2 मिसफायर हुईं। घटना के […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा के एडीजीपी IPS पूरन कुमार का बुधवार को सुसाइड के नौवें दिन पोस्टमार्टम हो गया है और शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अब इस मामले में एक और नया मोड़ आया है। हरियाणा के ASI संदीप लाठर के सुसाइड मामले में पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पर पुलिस […]

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों के ओपीडी समय में बदलाव किया गया है। प्रशासन ने यह फैसला सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए लिया है। नया समय आज, 16 अक्टूबर से लागू हो गया है। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे चालू रहेंगी। अब ओपीडी का नया समय […]

|

|

|

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। ट्रंप ने इस कदम को रूस को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की दिशा में […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क