web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

दशहरा आज मनाया जाएगा, पढ़िए शुभदिन का राशिफल, World Cup में पाकिस्तान की हार समेत अन्य बड़ी खबरें


दशहरा आज मनाया जाएगा, पढ़िए शुभदिन का राशिफल,
10/24/2023 7:55:02 AM         Raj        Afghanistan, CWC 23, Pakistan 8 wickets             

गुड मॉर्निंग जी। आज पूरे देश में विजयदशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। बीते दिन भारत के दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया। पाकिस्तान हुआ उलटफेर का शिकार, अफगानिस्तान ने 8 विकेट से हराया। तो वहीं ओपन डिबेट को लेकर एच.एस. फुलका ने कहा कि अगर उन्हें बुलाया जाता है तो वह जरूर जाएंगे। 

आज के इवेंट

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप मुकाबला होगा। ये मैच मुंबई में खेला जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल के तवांग जाएंगे। यहां सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे।

सोमवार की खबरें


मस्ट रीड - बिशन सिंह बेदी का निधन, कपड़े धोकर कलाईयां मजबूत करने वाले असरदार स्पिनर के यादगार किस्से 

पूर्व भारतीय स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। जिससे भारत क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर नेताओं से लेकर क्रिकेटर्स ने दुख जताया है। पूरी खबर पढ़ें

गुजरात में गरबा के दौरान हार्ट अटैक से जा रही लोगों की जान

गुजरात में पिछले 24 घंटे में गरबा खेलते हुए 10 लोगों की मौत हो गई है। हैरत वाली बात यह है कि इसमें 13 साल के बच्चे भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 

दशहरे पर भी खुले रहेंगे सुविधा केंद्र

पंजाब सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए दशहरे वाले दिन भी सुविधा केंद्र खोलने के फैसला किया है। मंत्री अमन अरोड़ा ने इसका ऐलान किया। पूरी खबर पढ़ें

मोगा में इंटरनेशनल खिलाड़ी पर फायरिंग

मोगा में इंटरनेशनल खिलाड़ी पर फायरिंग कर दी गई। जिसमें वह जख्मी हो गया है और अस्पताल में ईलाज चल रहा है। पूरी खबरें पढ़ें

बरनाला में पुलिसकर्मी की हत्या, सरकार परिवार को देगी दो करोड़ रुपए
बरनाला में पीट-पीट कर कबड्डी खिलाड़ियों ने पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। सीएम ने पीड़ित परिवार के लिए 2 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। 
पूरी खबर पढ़ें

जालंधर में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट

जालंधर में ईसाई समाज के लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ शिकायत दी। उन्होंने इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन करेंगे। पूरी खबर पढ़ें 

फूल्का ने कहा- डिबेट में अगर बुलाया तो जरूर आउंगा

ओपन डिबेट को लेकर सीनियर वकील एच.एस. फुल्का ने कहा कि अगर उन्हें डिबेट के लिए बुलाया गया तो वह जरुर जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें

25 से सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट की शुरूआत

जालंधर में 25 अक्टूबर से सुरजीत हॉकी स्टेडियम की शुरूआत हो रही है। इसके फाइनल मैच में बब्बू मान परफॉर्मेंस देंगे। पूरी खबर पढ़ें

फिर सभी Toll Plaza बंद करेंगे किसान

किसान एक बार फिर पंजाब में टोल प्लाजा बंद करने जा रहे हैं। वहीं उन्होंने दशहरे वाले दिन केंद्र सरकार का पुतला फूकेंगे। पूरी खबर पढ़ें

कैंट बन जाएगा जालंधर का मेन स्टेशन, 150 साल पुराना सिटी स्टेशन पिछड़ेगा

जालंधर में कैंट स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। जिससे यह स्टेशन अब जालंधर रेलवे स्टेशन को पीछे छोड़ देगा। कैंट स्टेशन में लोगों को हाई क्लास सुविधाएं मिलेंगी। पूरी खबर पढ़ें


आज का पंचांग

24 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें मंगलवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय। आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज जीत का प्रतीक ‘विजयदशमी’ का त्योहार मनाया जायेगा।  साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 28 मिनट तक रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।


जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप सभी का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। मित्रों का साथ व समर्थन बना रहेगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप किसी पुराने लिए गए फैसले को लेकर परेशान हो सकते हैं। किसी नए काम में निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। करियर को लेकर आपका कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपने उनसे धन उधार लिया, तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को आपको सुलझाना होगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से चल रहा था, तो आज आपके कष्टों में कमी आ सकती है। किसी से कोई वस्तु मांगेंगे, तो उसके लिए जिद व अहंकार ना दिखाएं। आपके परिवार में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसमें दोनों पक्षों की सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। 

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में सामान्य रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। किसी सरकारी योजना का लाभ उठाएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आप परेशान थे, तो वह पहले से बेहतर होंगे। माताजी को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। अपने भाई के विवाह को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो आपके वह समस्या दूर होगी।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन के लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको निजी विषयों में सावधान रहना होगा और व्यापार कर रहे लोगों के लिए  दिन अच्छा रहेगा। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप सभी को जोड़ने में सफल रहेंगे, लेकिन अपने कुछ जरूरी कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो उससे आपको नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि

आज के दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग यदि अपने जूनियर से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी उन्हें आसानी से मिल जाएगी और आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। 

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके चारों ओर का वातावरण  खुशनुमा रहेगा। आपको सब काम समय से पूरे करने होगे, नहीं तो वह आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते है। मित्रों का साथ व समर्थन बना रहेगा। कामकाज में आप पूरे उत्साह से आगे बढ़ेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। 


वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, लेकिन आपको भावनात्मक मामलों में उतावलापन नहीं दिखाना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। 


धनु राशि

सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा और साहस बढे़ेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। आपको यदि कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी। घर में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता किसी वाद विवाद को शांत कर सकती है। यदि आपने किसी घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने का सोचा है, तो उसमें आप पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा हो सकता है। 

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आप व्यक्तिगत मामलों में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, आपके सहयोगी इसमें आपका पूरा साथ देंगे। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों की किसी गलत बात को लेकर हां मे हां ना मिलाएं।  

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा और आप अपने आवश्यक कामों में डील न दें। धन संबन्धित मामलों में आपको धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा। जल्दबाजी दिखाई तो आपसे गलती हो सकती है। आर्थिक मामलों में व्यस्तता रहेगी, अपने आंख व कान खुले रखें। आपका खर्च बढ़ेगा।

'Afghanistan','CWC 23','Pakistan 8 wickets'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • दशहरा आज मनाया जाएगा, पढ़िए शुभदिन का राशिफल,

    दशहरा आज मनाया जाएगा, पढ़िए शुभदिन का राशिफल, World Cup में पाकिस्तान की हार समेत अन्य बड़ी खबरें

  • अफगानिस्तान ने भारत में एंबेसी बंद करने का किया ऐलान,

    अफगानिस्तान ने भारत में एंबेसी बंद करने का किया ऐलान, सरकार उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रही

  • अफगानिस्तान में नहीं हुआ भारतीय प्लेन क्रैश,

    अफगानिस्तान में नहीं हुआ भारतीय प्लेन क्रैश, भारत सरकार ने की पुष्टि

  • AFG vs NZL T20 World Cup : राशिद से भी ज्यादा खतरनाक

    AFG vs NZL T20 World Cup : राशिद से भी ज्यादा खतरनाक अफगानिस्तान का ये गेंदबाज, उबर नहीं सकी कीवी टीम

  • अफगानिस्तान में दो खतरनाक हादसों से फैली दहशत,

    अफगानिस्तान में दो खतरनाक हादसों से फैली दहशत, 52 लोगों की मौत बाकी घायल

  • Pak के झूठे दावों पर अफगानिस्तान ने दिया जवाब,

    Pak के झूठे दावों पर अफगानिस्तान ने दिया जवाब, कहा- मिसाइल फेंकने वाली बात गलत

Recent Post

  • जालंधर में Blackout नहीं,

    जालंधर में Blackout नहीं, एहतियात के तौर पर लाइटें बंद की गईं - DC हिमांशु अग्रवाल

  • पाकिस्तान ने महज 4 घंटे के अंदर तोड़ा सीजफायर,

    पाकिस्तान ने महज 4 घंटे के अंदर तोड़ा सीजफायर, जम्मू-कश्मीर में हैवी फायरिंग

  • पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा,

    पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा, पंजाब के कई जिलों में फिर हुआ ब्लैकआउट

  • भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

    भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार दोनों देशों में सीजफायर लागू

  • जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां,

    जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां, नहीं होगा ब्लैकआउट, मार्किट भी खुली रहेंगी

  • जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम,

    जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम, पुलिस ने किया डिफ्यूज

  • जानिए क्या होता है सीजफायर,

    जानिए क्या होता है सीजफायर, जिस पर भारत-पाकिस्तान के बीच बनी सहमति

  • हिमाचल प्रदेश में  चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा,

    हिमाचल प्रदेश में चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा, जांच में जूटी पुलिस

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान,

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

  • पाकिस्तान के साथ खड़े-तुर्की-अजरबैजान को भारत से लगा बड़ा झटका,

    पाकिस्तान के साथ खड़े-तुर्की-अजरबैजान को भारत से लगा बड़ा झटका, लोगों ने यात्रा पर लगाया ब्रेक

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY