पंजाब के कपूरथला में बुधवार सुबह स्कूल बच्चों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में 8 स्टूडेंट्स घायल हो गए हैं। जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सड़क पर घूम रहे पशु से टकराकर बच्चों से भरा ऑटो पलट गया और यह हादसा हुआ।
8 घायल, 15 स्टूडेंट्स थे सवार
यह घटना बिशनपुर के पास हुई। जहां एक ऑटो 15 स्टूडेंट्स को लेकर केंद्रीय विद्यालय जा जा रहा था। लेकिन रास्ते में सामने से पशु आ गया और ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। स्थानीय लोगों ने सभी घायल स्टूडेंट्स को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जिसमे से 8 स्टूडेंट्स को गंभीर चोटें आई हैं। उनके सीटी स्कैन और एक्स-रे कराए जा रहे हैं।