ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में सुबह-सुबह लोगों को धमाके की आवाज सुनाई दीं। तो वहीं इश्वरवाल गांव में एक जिंदा बम मिला। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बम को डिफ्यूज करवाया। बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहे थे, जिसका भारतीय डिफेंस सिस्टम मुंहतोड़ जवाब दे रहे थे।
शुक्रवार रात 6 धमाके सुनाई दिए थे
जालंधर में शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे एक के बाद एक करीब छह धमाकों की आवाज सुनाई दी गई। जिसके बाद पूरे शहर में ब्लैक आउट कर दिया गया था। हालांकि कुछ देर बाद फिर से लाइट वापिस आ गई थी। पर इस दौरान लोग काफी घबरा गए थे।
भारत-पाक के बीच सीजफायर
भारत-पाकिस्तान बीच युद्धविराम लग गया है। दोनों देशों के बीच शाम 5 बजे से सीजफायर लागू हो गया है। सीजफायर तब लागू होता है जब दो देशों के बीच आपसी सहमति से गोलीबारी, हमले और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए तैयार हो जाते हैं। तब यह सीजफायर लागू होता है।