web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

नए साल में लाएं ये पेड़-पौधे अपने घर, बनी रहेगी धन-दौलत एवं सुख समृद्धि, जीवन में ला सकते हैं खुशियों की बहार


नए साल में लाएं ये पेड़-पौधे अपने घर, बनी रहेगी धन-दौलत
12/17/2023 12:04:45 PM         Raj        New Year 2024, Bring trees and plants, wealth and happiness, prosperity remain, your home              

Trees and Plants to Your Home : साल 2024 शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। साल 2023 का आखिरी महीना चल रहा है। वास्तु के लिहाज से आप अपने घर में कुछ चीजों का परिवर्तन कर सकते हैं और इसी के साथ साल 2024 की शुरुआत कर अपने जीवन में खुशियों की बहार ला सकते हैं तो इस बार आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो वास्तु के लिहाज से बेहद फायदेमंद और घर की धन-संपदा में वृद्धि के तौर पर शुभ माने जाते हैं। इन पौधों को लगाने से साक्षात मां लक्ष्मी की कृपा घर में बरसती है। आइए जानें साल 2024 में वो कौन से पेड़-पौधे हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपके पास धन-दौलत एवं सुख समृद्धि बनी रहेगी।

हरसिंगार के पौधे की करें देखरेख

नए साल की शुरुआत आप हरसिंगार के पौधे से कर सकते हैं। हिंदू धर्म में यह पौधा अपने आप में बहुत महत्व रखता है। हरसिंगार में निकलने वाले फूल धन की देवी मां लक्ष्मी की अति प्रिय हैं। वास्तु शास्त्र में हरसिंगार के पौधे के बारे में बताया गया है कि इसे लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में सुख-शांति आती है। इस पौधे की देखरेख करने से घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है।

शमी के पेड़ को पवित्र मानते हैं 

हिंदू धर्म में शमी के पेड़ को बहुत पवित्र माना जाता है। साल 2024 में इस शुभ पेड़ को आप अपने घर में लाकर लगा सकते हैं। मान्यता है कि, इस पेड़ को लगाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्ध का आगमन होता है। इस पेड़ को घर में लगाने से मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है। जहां पर शमी का वृक्ष लगा होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।

नए साल में लाएं घर 'ये' वस्तुएं

ज्योतिष शास्त्रों में तुलसी के पौधे की महिमा बहुत दिव्य बताई गई है। यह साक्षात मां लक्ष्मी का स्वरूप है। यदि आप साल 2024 में अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत और सुगम बनाना चाहते हैं। तो इस तुलसी के पौधे को घर में लाकर उत्तर-पूर्व दिशा की ओर लगा कर नित्य पूजा करें और शाम को दीप एक दीप सूर्यास्त के बाद अवश्य प्रज्वलित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होगी।

धन लाभ के लिहाज से शुभ प्लांट 

अगर आप अपने घर में वाकई में सुख-संपन्नता चाहते हैं और नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को घर में कम करना चाहते हैं तो नव वर्ष 2024 में आप बैंबू प्लांट को घर में लगा कर इसके शुभ परिणामों की प्राप्ति कर सकते हैं। धन लाभ के लिहाज से यह प्लांट सबसे शुभ माना जाता है। यह प्रकृति के पांच तत्वों का भी प्रतिनिधित्व करता है। इसमें पृथ्वी, वायु, जल, अग्नि समेत 5 तत्वों का समावेश होता है। इसका छोटा सा पेड़ लेकर एक ग्लास के जार में आप इसे रख सकते हैं।

घर में बनी रहती है पॉजिटिविटी

आप नए साल के शुभ फल पाना चाहते हैं तो मनी प्लांट को आप अपने घर में लगा सकते हैं। वास्तु के लिहाज से भी इसे लगाना बड़ा अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि मनी प्लांट लगाने से घर में शुभता आती है और पॉजिटिविटी बनी रहती है। इस पौधे को घर में वास्तु के अनुसार हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ लगाना चाहिए। क्योंकि दक्षिण-पूर्व दिशा श्री गणेश की मानी जाती है। एक चीज का ध्यान दें। यदि पत्तियां पीली पड़ती हैं तो तुरंत निकाल दें वरना धन हानि हो सकती है।

'New Year 2024','Bring trees and plants','wealth and happiness','prosperity remain','your home'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • नए साल में लाएं ये पेड़-पौधे अपने घर, बनी रहेगी धन-दौलत

    नए साल में लाएं ये पेड़-पौधे अपने घर, बनी रहेगी धन-दौलत एवं सुख समृद्धि, जीवन में ला सकते हैं खुशियों की बहार

  • अपने नाम से जानें आपके लिए कैसा रहेगा नया साल 2024,

    अपने नाम से जानें आपके लिए कैसा रहेगा नया साल 2024, जानिए किन्हें मिलेगी अपार सफलता

Recent Post

  • पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का बड़ा ऐलान,

    पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का बड़ा ऐलान, पंजाब पुलिस ने 2 जासूसों को किया गिरफ्तार

  • ऑपरेश सिंदूर अभी भी जारी -IAF

    ऑपरेश सिंदूर अभी भी जारी -IAF 16 मई से शुरू हो सकते हैं IPL के मैच,

  • सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के प्रति  प्रेम दिखाना युवकों को पड़ा भारी,

    सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के प्रति प्रेम दिखाना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया केस

  • इस तारीख से शुरू हो सकता है IPL 2025,

    इस तारीख से शुरू हो सकता है IPL 2025, 30 मई को हो सकता है Final Match

  • भारत-पाक के सीजफायर के बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान,

    भारत-पाक के सीजफायर के बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, स्कूल-कॉलेजों को लेकर जारी किया आदेश

  • रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, बोले - 'ब्रह्मोस की धमक रावलपिंडी तक सुनाई दी,

    रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, बोले - 'ब्रह्मोस की धमक रावलपिंडी तक सुनाई दी, नया भारत सीमा पर जाकर भी मुहतोड़ देगा जवाब'

  • सोमवार को छुट्टी का ऐलान,

    सोमवार को छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज व ऑफिस

  • पानी को लेकर अभी भी पंजाब में तकरार जारी,

    पानी को लेकर अभी भी पंजाब में तकरार जारी, डैम पहुंचे CM Mann, बोले - 'पंजाब के पानी पर डाका डालने की कोशिश'

  • पंजाब पुलिस ने 2 जासूसों को किया गिरफ्तार,

    पंजाब पुलिस ने 2 जासूसों को किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी अधिकारी को भेजते थे जानकारी

  • अमृतसर और चंडीगढ़ वासियों के लिए अहम खबर,

    अमृतसर और चंडीगढ़ वासियों के लिए अहम खबर, DC ने जारी किया आदेश, लोगों से की अपील

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY