web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 29 जून से शुरू होगी 52 दिन की अमरनाथ यात्रा


 बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने,
5/5/2024 5:06:33 PM         Kushi Rajput        Baba Barfani, Amarnath Yatra, Amarnath Yatra Registration, Physical Fitness, Baltal/Pahalgam            ਅਮਰਨਾਥ ਗੁਫਾ ਤੇ ਪਵਿੱਤਰ ਸ਼ਿਵ ਲਿੰਗ ਦੀਆਂ ਪਹਿਲੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਆਈਆਂ ਸਾਹਮਣੇ, 29 ਜੂਨ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗੀ 52 ਦਿਨਾਂ ਅਮਰਨਾਥ ਯਾਤਰਾ  First picture of Baba Barfani surfaced, 52 days Amarnath Yatra will start from June 29

बाबा बर्फानी के दर्शन का इंतजार कर रहे भक्तों के लिए अच्छी खबर है।  इस साल यानी 2024 की अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी जो करीब 52 दिन चलेगी। इस बीच अमरनाथ गुफा और पवित्र शिवलिंग की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। बर्फ का शिवलिंग करीब 8 फीट ऊंचा है। वहीं सफेद बर्फ से ढके अमरनाथ का नजारा स्वर्ग जैसा दिखाई दे रहा है।

तस्वीरों में पवित्र शिवलिंग को अपने पूर्ण रूप में देखा जा सकता है और पवित्र गुफा के आसपास का एरिया भी भारी बर्फ से ढका हुआ है। अमरनाथ यात्रा रूट और गुफा के आसपास बर्फ हटाने का काम पूरी तेजी से चल रहा है क्योंकि इस साल अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए पंजीकरण पहले ही शुरू हो चुका है।

इस उम्र के श्रद्वालुओं को मिलेगा यात्रा का मौका

आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए उम्र सीमा तय की गई है। यात्रा पर जाने वाले की कम से कम उम्र 13 साल से लेकर 75 साल तक होनी चाहिए। इसके साथ ही छह महीने से ज्यादा गर्भावस्था वाली महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। 

 

जाने अमरनाथ यात्रा  के दोनों रूट के बारे में 

पहलगाम रूट

पहलगाम रूट से गुफा तक पहुंचने में करीब 3 से 5 दिन लगते हैं, लेकिन ये रास्ता आसान है। पहलगाम अमरनाथ ट्रेक का बेस कैंप है, जो अमरनाथ गुफा से 47 किमी की दूरी पर है। सभी यात्री पहलगाम से अमरनाथ तक की यात्रा पैदल कर सकते है । पहला पड़ाव चंदनवारी के बेस कैंप से लगभग 16 किमी दूर है जिसके बाद असली ट्रेक शुरू होता है। अगला पड़ाव 3 किमी पर पिस्सु टॉप है जिसके बाद, आप 9 किलोमीटर की दूरी पर शेषनाग पहुचंते है। 

शेषनाग के बाद पंजतरणी आता है, जो 14 किमी दूर है। 6 किमी और चलने के बाद, आप अमरनाथ की गुफा में पहुचेंगे। 

ट्रेकिंग मार्ग: पहलगाम – चंदनवारी – पिस्सु टॉप – शेषनाग- पंचतरणी – अमरनाथ गुफा

बालटाल रूट 

वक्त कम हो, तो बाबा अमरनाथ दर्शन के लिए बालटाल रूट से जा सकते हैं। इसमें सिर्फ 14 किमी की चढ़ाई चढ़नी होती है, लेकिन  इसमें सिर्फ खड़ी चढ़ाई है, इसलिए बुजुर्गों को इस रास्ते पर दिक्कत होती है। इस रूट पर संकरे रास्ते और खतरनाक मोड़ हैं।

किन बातों का ध्यान रखें

अमरनाथ यात्रा के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, आरएफआईडी कार्ड, ट्रैवल एप्लिकेशन फॉर्म अपने साथ रखें। इसके साथ ही फिजिकल फिटनेस के लिहाज से हर रोज 4 से 5 किलोमीटर पैदल चलने की प्रैक्टिस करें। सांस वाला योग और एक्सरसाइज करें।

अमरनाथ का मौसम

अमरनाथ के मौसम का कोई भी अनुमान नहीं लगाया जा सकता। यात्रा के दौरान कभी भी बारिश या बर्फ बारी हो जाती है। मौसम बेहद ठंडा हो जाता है, इसलिए बहुत ज़रूरी है कि आप खुद को गर्म कपड़ों से अच्छी तरह ढंक लें। 

अमरनाथ यात्रा पर ले जाने के लिए चीजें 

 

  • गर्म कपड़े और ऊनी टोपी और मोज़े 
  • हवा से बचने की जैकेट
  • सनस्क्रीन और कीड़ों से बचने की क्रीम 
  • पानी से बचाने वाले जूते और कोट
  • ट्रेकिंग करने के लिए लाठी 
  • स्टील की पानी की बोतल
  • फर्स्ट ऐड किट 
  • अधिक बैटरी के साथ टोर्च 

 

 

'Baba Barfani','Amarnath Yatra','Amarnath Yatra Registration','Physical Fitness','Baltal/Pahalgam'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • Amarnath Yatra 2023 : दो दिन बाद फिर से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा

    Amarnath Yatra 2023 : दो दिन बाद फिर से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा खराब मौसम के चलते की गई थी स्थगित

  • अमरनाथ यात्रा एक बार फिर रूकी

    अमरनाथ यात्रा एक बार फिर रूकी 15 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री फंसे

  • Amarnath Yatra 2023 :

    Amarnath Yatra 2023 : अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना, भक्ति में झूमे तीर्थयात्री

  •   अमरनाथ यात्रा इस दिन से होगी  शुरू,

    अमरनाथ यात्रा इस दिन से होगी शुरू, इस साल सिर्फ 45 दिन होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

  •   अमरनाथ यात्रा इस दिन से होगी  शुरू,

    अमरनाथ यात्रा इस दिन से होगी शुरू, इस साल सिर्फ 45 दिन होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

  • 15 अप्रैल से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा की रजिस्ट्रेशन,

    15 अप्रैल से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा की रजिस्ट्रेशन, 29 जून से हो रही है शुरू

  • 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा,

    29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, केजरीवाल की गिरफ्तारी को हाईकोर्ट ने बताया सही

  •  बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने,

    बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 29 जून से शुरू होगी 52 दिन की अमरनाथ यात्रा

  • अमरनाथ यात्रा की ऑनलाइन होगी हेलीकॉप्टर बुकिंग

    अमरनाथ यात्रा की ऑनलाइन होगी हेलीकॉप्टर बुकिंग , गृह मंत्री शाह ने आतंकी हमलों को लेकर दिए सख्त निर्देश

  • अमरनाथ यात्रा शुरू, बाबा बर्फानी के दर्शन करने 4603 लोग आज करेंगे चढ़ाई,

    अमरनाथ यात्रा शुरू, बाबा बर्फानी के दर्शन करने 4603 लोग आज करेंगे चढ़ाई, बम बम भोले की चारों तरफ गूंज

Recent Post

  • जालंधर के विधायक बावा हेनरी ने स्पीकर के सामने रखा बिल,

    जालंधर के विधायक बावा हेनरी ने स्पीकर के सामने रखा बिल, 2 से अधिक बच्चों पर जुर्माना व वोट रद्द की मांग रखी, देखें Video

  • शुभमन गिल ने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगा रचा इतिहास,

    शुभमन गिल ने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगा रचा इतिहास, दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को मिलेगा पेट्रोल-डीजल

  • इंग्लैंड में शुभमन ने लगाया दोहरा शतक,

    इंग्लैंड में शुभमन ने लगाया दोहरा शतक, दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को मिलेगा पेट्रोल

  • इंग्लैंड की सरजमीं पर गरजा पंजाबी,

    इंग्लैंड की सरजमीं पर गरजा पंजाबी, इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने शुभमन गिल

  • दिल्ली सरकार का यूटर्न,

    दिल्ली सरकार का यूटर्न, 10-15 साल पुरानी डीजल-पेट्रोल गाड़ियों को मिलेगा तेल

  • सुखना लेक के खोले गए Flood Gate,

    सुखना लेक के खोले गए Flood Gate, चंडीगढ़ वालों के लिए बजी खतरे की घंटी

  • हाईकोर्ट में रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा की हुई सुनवाई,

    हाईकोर्ट में रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा की हुई सुनवाई, अग्रिम जमानत पर इस दिन होगा फैसला

  • जिम में एक्सरसाइज करते युवक की हर्ट अटैक से मौ'त,

    जिम में एक्सरसाइज करते युवक की हर्ट अटैक से मौ'त, 170 किलो था वजन

  • जालंधर पुलिस ने 5 नशा तस्करों को किया अरेस्ट,

    जालंधर पुलिस ने 5 नशा तस्करों को किया अरेस्ट, 5 किलो हेरोईन के साथ हथियार किए बरामद

  • बंगा में 9 महीने के बच्चे की मां ने किया सुसाइड,

    बंगा में 9 महीने के बच्चे की मां ने किया सुसाइड, तलाक के लिए दबाव बनाता था पति

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY