पंजाब के कई जिलों में सुबह से ही भारी बारिश हुई है। जिससे सुबह से ही मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। आज भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में फ्लैश अलर्ट का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जो है सोच समझकर घर से निकलें बाहर।वही जालंधर में भारी बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया है सड़कें तालाब बन गई है, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
11 जिलों में फ्लैश अलर्ट का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की बारिश के साथ बिजली और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने संगरूर, बरनाला, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, चंडीगढ़, रूपनगर, जालंधर और शहीद भगत सिंह नगर में अचानक बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां बिजली और तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।
इसके साथ ही पंजाब के कई जिलों में 6 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि यह सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बठिंडा में दर्ज किया गया।
इन इलाकों में होगी भारी बारिश
हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे 9 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में स्थिति सामान्य रह सकती है।